नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर प्रदेश के नरसिंहपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक आदिवासी महिला के पेट में दर्द उठा जिसके चलते उसने दवा के तौर पर शराब का सेवन किया और अपने भाई के घर सोने चली गई। उसी दौरान, आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया। यह घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र के सिलहैटी गांव की बताई जा रही है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के वक्त, पीड़िता का भाई वहां पहुंच गया और उसने आरोपी और उसके सहयोगी को रंगे हाथों पकड़ लिया। स्थानीय आदिवासियों ने आरोपियों को पकड़कर उनके हाथ-पैर बांध दिए और तुरंत हंड्रेड डायल पर सूचना दी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
मुख्य आरोपी रज्जाक खा और उसका सहयोगी रज्जू भरिया के हाथ-पैर बांधने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रज्जाक खा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।