चित्तौड़गढ़। सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उज्जैन हरसिद्वी मन्दिर के पिछे बुजुर्ग की हत्या तथा लुट के मामले मे 1 आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 1 नाबालिग को डिटेन किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर्बत सिंह, वृताधिकारी बद्रीलाल राव वृत निम्बाहेड़ा के सुपरवीजन में थानाधिकारी संजय शर्मा के निर्देशन में सुन्दरपाल सउनि मय जाप्ता द्वारा वण्डर चौराया पर नाकाबन्दी की जा रही थी दौराने नाकाबन्दी नीमच की तरफ से एक एम. पी. पासिंग स्वीफट डिजायर कार आती हुई दिखाई दी। जिसे चौक करने हेतु सउनि सुन्दरपाल मय जाब्ता द्वारा बावर्दी हाथ का ईशारा किया तो स्वीफट डिजायर कार के चालक द्वारा कार को रोका कार के अन्दर चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे। चालक के अलावा बैठे दोनो व्यक्तियों की गतिविधी सदिग्ध प्रतीत हुई जिस पर उन दोनो को कार से निचे उतार कर नाम पता पुछा तो एक ने अपना नाम दिलखुश पिता रामेश्वर जाति प्रजापत निवासी कंकोलिया थाना बनेडा जिला भीलवाडा होना बताया जिनको मन सउनि द्वारा तसल्ली देकर पुछा तो बताया कि हरसिद्वी मन्दिर के पिछे बडा रामद्वारा में दादी के घर से रूपये व सोने चांदी के जेवरात चोरी करके लाये है जिसकी दादी को पता नही है। इस पर दोनो व्यक्तियों पर शंका और गहरा गई तत्पश्चात हर दोनो को डिटेन कर थाने लाकर गहनता से पुछताछ की तो पता चला कि उज्जैन में हरसिद्वी मन्दिर के पिछे इन व्यक्तियों की दादी के परिचित व्यक्ति मोहनलाल शर्मा रिटार्यड नगर निगम उज्जैन कर्मचारी की रात को घर में घुसकर सोते हुवे का गला दबाकर सर में इमाम दस्ते से गंभीर चोट पहुंचा मौके पर ही हत्या कारित कर दी है। वहां सदुंक से 01 लाख 49 हजार रूपये व सोने के जेवरात मांदलिया,सोने की चेन,सोने की रखडी,सोने की कान की बाली, सोने की अगुंठी तथा चांदी के जेवरात पांव के पायजेब वजनी करीब आधा किलो,तीन अगुठी चांदी की, 07 चांदी के सिक्के चुराकर ले आये है। उक्त वारदात गंभीर होने से उज्जैन महाकाल पुलिस थाना को सुचित किया गया। उक्त दोनो अभियुक्त व चुराये गये जेवरात उज्जैन पुलिस को सुपूर्द किये गये।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में सुन्दरपाल सउनि, सुर्यभानसिंह कानि, सुरेन्द्र पाल कानि, दयाराम कानि, शयामलाल कानि, धर्मचन्द कानि शामिल रहे।