BREAKING NEWS
BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2024, 3:40 pm
BIG NEWS : बीजेपी का सदस्यता अभियान आज से शुरू, वीडी शर्मा बोले- जेपी नड्डा आज शाम पीएम मोदी को दिलाएंगे सदस्यता, प्रदेश के सभी मंत्री भी लेंगे सदस्यता, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का संगठन पर्व आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम 5 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता दिलाएंगे। पूरे देश के अंदर लाखों लोग बीजेपी के सदस्य बनेंगे। आज से ही सदस्यता का अभियान शुरू होगा।


सभी मंत्री भी सदस्यता ग्रहण करेंगे
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि- फोन नंबर 880 00242 पर मिस्ड काल कर सदस्य बनेंगे। क्यूआर कोड के माध्यम से भी सदस्यता ले सकेंगे। जहां पर नेटवर्क नहीं है वहां प्रत्यक्ष फॉर्म ए के माध्यम से सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इसी कड़ी में शाम 5 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ा जश्न होगा। इसके बाद कल दोपहर 2 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को सदस्यता दिलाऊंगा। सभी मंत्री भी सदस्यता ग्रहण करेंगे।


दुराचारियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे
ममता बनर्जी सरकार के बलात्कारियों को सजा देने के मामले में नए प्रस्तावित कानून के ड्राफ्ट पर कहा- यदि उनके पास ड्रॉप किया हो तो हमसे मंगा ले ऐसे सुधारने को इस प्रकार के दुराचारियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे। फांसी तक पहुंचा है लड़ाई हुए हैं टीएमसी के अपराधी और गुंडों को संरक्षण दे रही हैं। केवल यह कहानी से बचा नहीं जा सकता, बंगाल की जनता भी प्रदेश का जनमानस भी आपको देगा।


गुलामी का कोई प्रतीक नहीं बचेगा
इंदौर में कोलकाता जैसे मामले पर कहा- समाज में विकृत मानसिकता के लोग हैं, जो इस तरीके का प्रयास करते हैं। मध्य प्रदेश के अंदर सजकता के साथ सुरक्षा बढ़े, कैसे इस प्रकार की चीजों से रोका जाए इसको लेकर अलर्ट है। शाही शब्द हटाने वाले मामले में कहा कि मध्यप्रदेश में गुलामी का कोई प्रतीक नहीं बचेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE