मनासा। थाना मनासा क्षेत्र के ग्राम तिलसांवरा से दिनांक 02 सितम्बर 2024 को नाबालिग बालिका बिना बताये घर से कहीं चली गई थी। जिसमें तुरंत संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी मनासा व थाना प्रभारी मनासा तुरंत टीम गठीत कर बालिका को जल्द से जल्द तलाश कर दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक एस के यादव के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम अपर्हत बालिका को तत्काल कार्यवाही करते हुए चंद घंटो में दस्तयाब किया गया है।
दिनांक 02 सितम्बर 2024 को थाना मनासा क्षेत्र के ग्राम तिलसांवरा से नाबालिग बालिका को घर से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया हैं। सूचना पर थाना मनासा पर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर महिला संबंधी अपराध होने से तत्काल अलग-अलग टीम बनाकर सीसीटीवी कैमरो व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बालिका की तलाश प्रारंभ की गयी। सीसीटीवी कैमरो की मदद व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर से चंद घंटो में पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित दस्तयाब किया गया है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा एवं उनकि टीम उनि पुष्पा राठोर, अनिल असवार, आर दीपक सेन, आर अनिल धाकड, आर धर्मेन्द सिंह, मआर सपना शक्तावत का सराहनीय योगदान रहा है।