BREAKING NEWS
BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 2:46 pm
BIG NEWS : पीसीसी चीफ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, किसानों की दोगुनी आय मामले में पीएम मोदी से ज्यादा झूठ बोल रहे कृषि मंत्री शिवराज, सरकार को नींद से जगाने 20 को होगा बड़ा आंदोलन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य सरकार पर सियासी निशाना साधा है। कहा कि- शिवराज ने हर मंच पर किसानों की आय दोगुनी करने की बात की। किसानों से लूट और दोगुनी आमदनी का झूठ उजागर हुआ है। 2022 की संसदीय समिति की रिपोर्ट में किसानों की आमदनी घटी है। मामले में पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा झूठ शिवराज सिंह बोल रहे हैं।


किस बात का बदला प्रदेश के किसानों से
जीतू पटवारी ने कहा कि विधानसभा के घोषणा पत्र में एमएसपी का वादा पूरा नहीं कर पाए। आज शिवराज केंद्रीय कृषि मंत्री हैं। तीन राज्यों में एमएसपी की बात की। सोयाबीन के दाम को लेकर कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना में घोषणा की। एमपी में अब वोट नहीं तो किसानों की सुनवाई भी नहीं। किस बात का बदला प्रदेश के किसानों से लिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने भी एक काम 10 माह में नहीं किया। वर्तमान प्रदेश सरकार ने बलात्कार, आदिवासी अत्याचार, अपराधों में नंबर वन पर प्रदेश को लाकर खड़ा किया।


एमएसपी पर फसल खरीदी की मांग को लेकर प्रदर्शन
भावांतर योजना चलती थी। शिवराज लेकर आए थे। इस योजना के तहत कम से कम 6 हजार सोयाबीन का भाव मिलना चाहिए। सोयाबीन का दाम क्यों घट रहे हैं। चाइना के बाद दुनिया के दूसरा देश भारत है। पाम ऑयल बुलाया जाता है। 60 फीसदी अदाणी इंपोर्ट करती है, दूसरी रामदेव बाबा की कंपनी रुचि सोया है। अदाणी और रामदेव को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है। प्रदेश में 20 तारीख को आंदोलन करेंगे। किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी। ट्रैक्टर से निकलेंगे किसान और सरकार को घेरेंगे। सरकार को नींद से जगाने के लिए बड़ा आंदोलन होगा। सोयाबीन के साथ घोषणा पत्र में एमएसपी पर फसल खरीदी की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।


कार्यकारिणी की घोषणा जल्द
प्रदेश में जल्द कांग्रेस की नई कार्यकारिणी होगी। बीते तीन चार दिनों तक दिल्ली में रहा। पदाधिकारी और नई कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है, जल्द नाम सामने आएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE