नीमच। जिले की बघाना थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर लहसुन बेचने वाले दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं एक आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13.07.2024 को फरियादिया मनोरमा बाई पति स्व. गोपालकृष्ण गर्ग निवासी श्री शक्ति नगर विस्तार नीमच ने आवेदन सौंपा था कि महिन्द्रा बोलेरो जिसका नबर आरजे 07 जीडी 7556 के चालक नारायण के व्दारा मेरी फर्म से भेजी गई 28 क्विंटल 19 किलो लहसुन कीमत 3.39,567/- रूपये को गन्तव्य स्थान पर ना पहुंचाकर छल कपटपूर्वक स्वयं के द्वारा खुर्द बुर्द करने बाबत पेश किया जो फरियादिया की रिपोर्ट पर से अप. क्र. 212/24 धारा 318(4), 318 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक व्दारा तत्काल एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये।