BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 7:38 pm
BIG NEWS : आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाई, पुख्ता सूचना पर जब की नाकाबंदी तो ड्राईवर ने उठाया ये कदम, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली वाहन की तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर नेहा मीना एवं उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता मुकेश नेमा द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ बसंती भूरिया के निर्देशन में 07 सितंबर 2024 को आबकारी टीम द्वारा वृत्त झाबुआ बी में मुखबिर द्वारा बताये अनुसार वाहन क्रमांक MP 46 H 0986 का पीछा कर ग्राम सालरपाड़ा तह राणापुर में ट्रक की घेराबंदी करके रोका गया। वाहन चालक ने वाहन को नाले के अंदर डालकर मौके से फरार हो गया। उक्त वाहन की मौके पर तलाशी लेने पर मदिरा की पेटीया भरी मिली। मौके पर आबकारी बल पर हमला होने की संभावना की सुचना मिलने पर झाबुआ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल पुलिस बल रानापुर का सहयोग भेजा गया। बाद ट्रक को जेसीबी की मदद से नाले से बाहर निकाल कर आबकारी कार्यालय लाया गया। वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 330 पेटी बेगपाईपर व्हिस्की मदिरा (कुल 2851.2 बल्क लीटर) विधिवत जप्त कर मदिरा एवं वाहन कब्जे आबकारी लेकर आरोपी मौके से फरार होने के कारण अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36,46 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।       
उक्त कार्यवाही नवीन विधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से वीडियो आदि बनाकर की गयी। उक्त जप्तशुद्धा मदिरा का अनुमानित मूल्य राशि रुपये 26,92,800 रूपए है एवं जप्त वाहन ट्रक का अनुमानित मूल्य 30,00,000 इस प्रकार कुल 5692800 रूपये हैं।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा की गई एवं आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिसोदिया, अकलेश सोलंकी आबकारी स्टाफ प्रकाश भाबर, कान्तु डामोर, मदन राठौर, श्रीराम शर्मा, सोहन नायक, पवन गाड़रिया, विजय चौहान एवं वाहन चालक बहादुर, दयाल व दिपक का उल्लेखनीय योगदान रहा। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE