BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन के शिवोहम तिवारी का नेशनल तैराकी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के झिरनिया तालाब फालिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए.. <<     KHABAR : धनेरिया खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     धार में विज्ञान और आस्था के बीच छिड़ी अनूठी.. <<     KHABAR : दतिया पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चौथे दिन भी नहीं झुके संविदाकर्मी,.. <<     KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क,.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली,.. <<     KHABAR : 18 जून से मेट्रो की बड़ी छलांग, रेडिसन चौराहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : जनता टायर वाले रहीम कुरैशी परिवार पर.. <<     KHABAR : देवास में भक्ति की बही गंगा, स्वर्णकार.. <<     KHABAR : राजगढ़ में वटवृक्ष युद्ध, 137 साल बनाम 300 साल.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बी.आर. फाउंडेशन का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बारिश से पहले ही फेल हुई सड़क सुरक्षा.. <<     KHABAR : मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, बीमार बिटिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2024, 2:22 pm
BIG NEWS : मंत्री विजयवर्गीय ने दी घर-घर दस्तक, महिलाओं ने ली बीजेपी की सदस्यता, अव्वल रहने वाले 3 वार्डों को 1 लाख का पुरस्कार, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत इंदौर में रविवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घर-घर जाकर लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। विधानसभा 1 में अशोक सम्राट मंडल के वार्ड 14 में बूथ क्रमांक 177 पर लोगों से मुलाकात की।


घर पर मंत्री विजयवर्गीय के पहुंचने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने बीजेपी की सदस्यता भी ली। इस मौके पर सदस्यता अभियान प्रभारी अजय सिंह नरुका, सहप्रभारी विजय बिंजवा, गोविंद सिंह पंवार, एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।


विधानसभा 1 में 2 लाख सदस्य बने तो सभी कार्यकर्ता का सम्मान
पिछले दिनों सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री विजयवर्गीय ने बैठक ली थी। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान में 2 लाख सदस्य बने तो मेरी ओर से सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। सदस्यता अभियान हाईटेक तरीके से होगा। इसके लिए हमें हर पोलिंग बूथ पर आईटी से जुड़े बच्चों की एक सूची बनाना चाहिए, जो सदस्यता अभियान में मदद कर सके।


अव्वल रहने वाले तीन वार्डों को 1-1 लाख का पुरस्कार
वहीं बैठक में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा था कि विधानसभा 1 में 316 पोलिंग बूथ है। इसमें 290 वर्किंग होंगे। इसलिए एक-एक पोलिंग बूथ पर कम से कम 700 सदस्य बनना चाहिए। इसके लिए हमें समय देना होगा और सभी को 3-3 बूथ पर जाना है और अपना टारगेट पूरा करना है।


हम देश में सर्वाधिक सदस्य बनाएंगे। हम विभिन्न समाजों की बैठक बुलाकर सदस्य बना सकते हैं। मैं अभी नागपुर में रहकर विदर्भ विधानसभा क्षेत्र को देख रहा हूं। वहां पर हमारे वृक्षारोपण अभियान, हमारी विधानसभा में सर्वाधिक वोट से जीतने के रिकॉर्ड की चर्चा है।


सदस्यता अभियान में अव्वल रहने वाले पहले 3 वार्ड को पुरुस्कृत किया जाएगा। अव्वल रहने वाले तीनों वार्डों को 1 लाख का पुरस्कार और विकास के लिए 10 लाख रुपए का काम देंगे। जिस बूथ पर 700 से अधिक सदस्य बनेंगे उसको भी पुरस्कृत किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE