BREAKING NEWS
KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2024, 12:20 pm
BIG NEWS : आज लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम, बीना के कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी अंतरित करेंगे, बड़ा ऐलान संभव, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए गेमचेंजर साबित हुई लाड़ली बहना योजना की सितंबर महीने की राशि आज सीएम डॉक्टर मोहन यादव बीना से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान सीएम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332 करोड़ रुपए भी ट्रांसफर करेंगे।


सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव लाड़ली बहना योजना की 1 करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में 1 हजार 574 करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332 करोड़ 43 लाख रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव कई विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।


पिछले साल मार्च में शुरु हुई थी योजना, अब तक 24 हजार करोड़ कर चुके ट्रांसफर
मध्य प्रदेश में 5 मार्च 2023 को तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। इस योजना में शिवराज सिंह चौहान ने शुरुआती दौर में एक हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से राशि ट्रांसफर की। शिवराज ने इस योजना की राशि 3 हजार रुपए प्रतिमाह करने का वादा किया था। लेकिन, यह राशि एक हजार प्रतिमाह से बढ़कर 1250 रुपए प्रतिमाह ही मिल रही है।


पिछले अगस्त के महीने में 1250 के अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन के भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए गए थे। अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24 हजार 499 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।


बीना जिले की घोषणा को लेकर सागर जिले में उत्सुकता
बीना से 2023 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी जॉइन कर ली थी। सप्रे ने बीजेपी में शामिल होते वक्त अनौपचारिक रूप से बीजेपी नेताओं से बीना को जिला बनाने की मांग रखी थी। इसके अलावा बीना में रिंग रोड की मांग की थी। लेकिन, अब बीना जिला बनाने की घोषणा के बीच खुरई में भी जिले के लिए आंदोलन चल रहा है। ऐसे में आज होने वाला कार्यक्रम महत्वपूर्ण है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE