BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2024, 1:44 pm
BIG NEWS : एमपी में कांग्रेस कराएगी जातीय जनगणना, जीतू पटवारी का ऐलान, उमा भारती के बयान पर किया पलटवार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। जातीय जनगणना की सियासी आंच अब मध्य प्रदेश में दस्तक दे चुकी है. प्रदेश में कांग्रेस जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया है। जिसको लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस आंदोलन करेगी। इस मसले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकार ने जातीय जनगणना नहीं कराई तो कांग्रेस इस दिशा में काम करेगी।


भाजपा-आरएसएस जातिगत जनगणना का विरोध करती है?
जीतू पटवारी ने कहा कि हम आंदोलन की भूमिका की बना रहे हैं। सभी वार्ड, पंचायतों में संगठन का निर्माण पर काम कर रहे हैं. सरकार जातिगत जनगणना कराये तो धन्यवाद नहीं तो हम कराएंगे। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना का विरोध बीजेपी और आरएसएस क्यों करते हैं।देश में अमीर और भी अमीर, गरीब और भी गरीब होता जा रहा है।

 

केंद्र और राज्य दोनों में बीजेपी की सरकार
पटवारी ने कहा कि जब राहुल गांधी जातिगत जनगणना की बात करते हैं तो सामान्य वर्ग के गरीब की भी बात करते हैं। इस सरकार को जातिगत जनगणना करवानी होगी और हर हाल में करवानी होगी. केंद्र और राज्य में दोनों में बीजेपी की सरकार हैं उन्हें लागू करना होगा वरना हम अपना नया स्ट्रक्चर बना रहे हैं।


उमा भारती के बयान पर पटवारी का पलटवार
उमा भारती के राहुल गांधी के पोस्ट पर जीतू पटवारी ने कहा कि हर व्यक्ति का सोचने का अपना तरीका होता है. राहुल गांधी जी जब अभय मुद्रा की बात करते हैं तब प्रेम मोहब्बत की बात करते हैं. राहुल गांधी की इमेज को डेमेज करने अरबों- करोड़ों रुपए खर्च करके खराब की गई है. राहुल गांधी डरते नहीं हैं। एक मात्र राहुल गांधी हैं जिन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा की। वो एकमात्र नेता हैं जो पत्रकार, मिडिल क्लास, गरीब, किसान, ड्राइवर की बात करते हैं. अब तो बीजेपी के भी कई नेता भी इस बात को मानने लगे हैं।

 

पित्रोदा के पप्पू वाले बयान पर क्या बोले पटवारी?
सैम पित्रोदा के पप्पू वाले बयान पर पीसीसी चीफ ने कहा कि राहुल गांधी जी की इमेज को सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च करके खराब की गई है. एक मात्र राहुल गांधी हैं,जिन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा की. वो एकमात्र नेता हैं जो गरीब, किसान, ड्राइवर की बात करते हैं. अब तो बीजेपी के भी कई नेता भी इस बात को मानने लगे हैं. सैम पित्रोदा जो कह रहे हैं कुछ सोच कर ही कह रहे होंगे.


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE