BREAKING NEWS
KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2024, 4:10 pm
BIG NEWS : शिवराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा- नेता प्रतिपक्ष देश के लिए जवाबदेह, बाहर रहते छवि को नुकसान पहुंचाना देशद्रोह जैसा अपराध है, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल नेता प्रतिपक्ष है, वे देश के बाहर, भारत की छवि खराब कर रहे है, यह देशद्रोह जैसा अपराध है। शिवराज ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निकालकर भी राहुल गांधी भारत से जुड़ नहीं सके। वे कांग्रेस की लगातार तीसरी बार हारने के बाद कुंठित हो गए हैं।


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के अंदर बीजेपी और कांग्रेस मौजूद हैं, लेकिन जब हम देश के बाहर जाते हैं तो हम कांग्रेय या बीजेपी के लोग नहीं बल्कि देश के प्रतिनिधि होते हैं। राहुल गांधी ने एक बात सही कही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई नहीं डरता, हां लोग उनसे डरते नहीं है, क्यों वे उनसे प्यार करते हैं। इसलिए उन्हें तीसरी बार देश का पीएम चुना गया हैं।


शिवराज सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी जी छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता है। संघ के स्वयंसेवक एक एक क्षण देश को समर्पित कर देश का निर्माण करते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी प्यार करते है, इसलिए लगातार तीसरी बार उन पर विश्वास व्यक्त किया है।


गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने हिंदू देवी-देवताओं की अभय मुद्रा की चर्चा की है। इसके साथ ही भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था और भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा की। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि भारत, अमेरिका और पश्चिम के अन्य देश बेरोजगारी की समस्या का सामना कर रहे हैं, जबकि चीन ऐसा नहीं कर रहा है। राहुल के इस बयान पर देश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई। उनके बयान पर भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE