नीमच। जिले के रतनगढ़ घाट क्षेत्र में पुलिस और तस्करों के बीच फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि रतनगढ़ के वार्ड नंबर 14 में मारुति कार में कोई संदिग्ध व्यक्ति होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फायर कर दिया। हालांकि फायरिंग की इस घटना की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को उक्त कार से बंदूक के कारतूस मिले हैं। पुलिस ने कार सवार चार बदमाशों में से एक को पकड़ लिया है। जबकि तीन भागने में सफल रहे हैं। वह देशी कट्टा और जिंदा कारतूस छोड़कर भागे हैं। पुलिस उक्त बदमाशों की जंगल क्षेत्र में तलाश कर रही है।