BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 12:33 pm
BIG NEWS : एमपी में किसानों के मुद्दे पर सियासी घमासान, कांग्रेस किसान न्याय यात्रा को कृषि मंत्री ने बताया अपमान, ऊर्जा मंत्री तोमर ने पीसीसी चीफ से पूछा- किसानों को आखिर दे कौन रहा है, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष में सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने बताया किसानों का अपमान बताया है। कहा कि- मध्यप्रदेश के किसान खुशहाल है। किसानों को कोई परेशानी नहीं है। कांग्रेस जबरन मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। आजादी के बाद 50 साल तक केंद्र और राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही है आखिर उन्होंने किसानों के सम्मान के लिए क्या किया कांग्रेस के नेता यह बताएं।


किसानों के साथ न्याय कैसे कर सकते
किसान न्याय यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की दूरी पर कहा- जीतू पटवारी अपने पार्टी के बुजुर्ग नेताओं का अपमान कर रहे हैं, तो किसानों के साथ न्याय कैसे कर सकते हैं। जीतू पटवारी कांग्रेस में थर्ड फ्रंट बनाकर नेता बनना चाहते हैं लेकिन यह संभव नहीं है। केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा महाराष्ट्र में सोयाबीन फसल का एमएसपी बढ़ाए जाने के बयान पर कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन की एसपी बढ़ाने की बात कही है तो वह पूरे देश में लागू होगी।


किसान हितैषी कौन सी सरकार
कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा बीजेपी सरकार को किसान विरोधी सरकार बताने पर ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने जुबानी हमला बोला है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से सवाल पूछा है कि? वह बताए की किसानों को आखिर दे कौन रहा है? किसानों की फसलों का सही मूल्य कौन दे रहा है? मन्त्री तोमर ने यह भी कहा कि किसानों के खातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6000 रुपये हर साल डालते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अलग से उनके खाते में रुपए डलते हैं। मध्य प्रदेश सरकार किसानों को बिजली सस्ते में दे रही है, यदि किसान का 01 रुपये का बिल आता है तो उसमें से 92 पैसे सरकार सब्सिडी देती है, सिर्फ 08 पैसे किसान से लेती है, इतनी किसान हितैषी कौन सी सरकार है? जीतू पटवारी यह मुझे कोई बता दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE