BREAKING NEWS
KHABAR : राजगढ़ में वटवृक्ष युद्ध, 137 साल बनाम 300 साल.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बी.आर. फाउंडेशन का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बारिश से पहले ही फेल हुई सड़क सुरक्षा.. <<     KHABAR : मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, बीमार बिटिया.. <<     KHABAR : नगर पालिका ने लगाए पौधे, विश्व पर्यावरण.. <<     छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में मलेरिया निरोधक माह का शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : कोटड़ाबुजुर्ग में अवैध कटाई का आरोप,.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर छठवां ऑनलाइन हनुमान.. <<     BIG NEWS : बीजेपी का जीतू पटवारी पर तंज, रणदीवे बोले-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिंगोली सोलर प्रोजेक्ट का आज निरीक्षण.. <<     KHABAR : डॉ. गौरव खरे ने रवाना किया जागरूकता रथ,.. <<     KHABAR : राधे अलबेली सरकार पर झूम उठा पंडाल, भक्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     विश्व पर्यावरण दिवस पर सनावद में 'एक पौधा मां.. <<     बड़वाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगलों में चल.. <<     छतरपुर गल्ला मंडी के पास कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 1:49 pm
BIG REPORT : बीयू के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, सीएम, उच्च शिक्षा मंत्री बोले, अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं हमारे पूर्वजों ने की, भारत की खोज बास्कोडिगामा ने नहीं की, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बरकत उल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्टूडेंट्स को डिग्रियां और मार्कशीट सौंपे। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भारत और अमेरिका की खोज करने को लेकर गलत इतिहास पढ़ाने की बात कही। परमार ने कहा कि भारत की खोज बास्कोडिगामा ने नहीं चंदन नाम के व्यापारी ने की और अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं बल्कि हमारे पूर्वजों ने की है लेकिन हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया है।


राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के द्वारा विकसित भारत केे निर्माण की महती जिम्मेदारी सौंपी है। शिक्षक इस दिशा में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें। विकसित भारत के कर्णधार है। राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करते रहना छात्रों की जिम्मेदारी है। जिन्हें दीक्षांत मिला है उसमें 90 प्रतिशत बेटियां थीं। इसे देखकर लगता है कि बेटी बचाओ बेटा पढ़ाओ के लिए काम करना है।


राज्यपाल ने कहा कि छात्रों ने आज जो प्रतिज्ञा सत्यं वद यानी सत्य बोलना है। पितृ देवो भव, मातृ देवो भव, आचार्य देवो भव की ली है, उसे जीवन में उतारेंगे तो जीवन में शांति और उन्नति मिलेगा। यह सिर्फ एक दिन के लिए 365 दिन याद कर उस पर अमल करते रहना है। इस वर्ष, के अलावा अन्य वर्षों की अंकसूची और उपाधियां डिजिटली प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए गौरव की बात है कि वे शहीद बरकतउल्ला के नाम पर संचालित विश्वविद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने बरकत उल्ला को नमन किया। इस विश्वविद्यालय को पीएम उषा योजना से 100 करोड़ रुपए मिले हैं। इसके लिए वे विश्वविद्यालय को बधाई देते हैं।


स्टूडेंट्स को निशुल्क उपाधि देगा बरकत उल्ला विश्वविद्यालय
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि बरकत उल्ला विश्वविद्यालय पात्र छात्र-छात्राओ को निशुल्क उपाधि प्रदान करेगा। यादव ने कहा कि विद्यालय के बाद विश्वविद्यालय और इसके बाद नए जीवन की ओर प्रवेश शुरू होता है। इसके लिए वे सभी को बधाई देते हैं। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे।


हमें भारत और अमेरिका की खोज का गलत इतिहास पढ़ाया गया
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि बास्कोडिगामा द्वारा भारत की खोज किए जाने को लेकर गलत इतिहास पढ़ाने का काम किया गया। बास्कोडिगामा ने खुद लिखा था कि चंदन नाम के व्यापारी ने भारत की खोज की जिसका जहाज उसके जहाज के आगे चल रहा था। परमार ने अमेरिका की खोज कोलंबस द्वारा किए जाने को लेकर कहा कि इसे भारत के लोगों को पढ़ाने की जरूरत नहीं थी लेकिन पढ़ाया गया। कोलंबस ने अमेरिका की खोज नहीं की। अमेरिका की खोज हमारे पूर्वजों, पुरखों ने की जिसका रिकार्ड आज भी मौजूद है। उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह जीवन के अगले पड़ाव की ओर अग्रसर होने का अवसर है । विद्यार्थियों से अपेक्षा है कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप संस्कारों का निर्वहन करते हुए जीवन पथ पर अग्रसर हों और देश के परिवेश को सकारात्मक बनाए रखने में हर संभव योगदान दें। नई शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा पर विशेष ध्यान दिया गया है ।इससे विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध विरासत से परिचित होने का अवसर मिल रहा है । परिणाम स्वरुप विद्यार्थी हीनभावना से मुक्त होकर, आत्मविश्वास और गर्व के साथ वैश्विक पटल पर अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करने में सक्षम होंगें।


स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल, उपाधियां दी गईं
राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किये गये। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों तथा संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा अन्य उच्चतर एकेडमिक स्तरों पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। राज्यपाल व कुलाधिपति पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा कला, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, शिक्षा, अभियांत्रिकी, तकनीकी शिक्षा, गृह विज्ञान ,जीव विज्ञान ,विधि ,विज्ञान, समाज विज्ञान सहित अन्य संकायों के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 की पीएचडी की उपाधियां मंच से प्रदान की गईं। कुलाधिपति द्वारा संकाय तथा विभाग अध्यक्षों द्वारा स्नातकोत्तर व स्नातक स्तर पर योग्य विद्यार्थियों को डिग्री व उपाधियां प्रदान की गई।


आनलाइन डिजिटल मार्कशीट और डिग्री देने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बनी बरकत उल्ला यूनिवर्सिटी
राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ऑनलाइन डिजिटल मार्कशीट और डिग्री प्रदान करने की व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थी तनु गुलाटी को डिग्री और अनुपमा कुजूर को पीएचडी की उपाधि डिजिटल स्वरूप में प्रदान की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल विद्यार्थियों को ऑनलाइन डिजिटल मार्कशीट और डिग्री उपलब्ध कराने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस नवाचार के लिए विश्वविद्यालय को बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की सामरिक और योग पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन भी किया।


स्वस्तिवाचन के साथ शोभायात्रा ने प्रवेश किया हॉल में
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर जैन ने विद्यार्थियों को दिए उपदेश में शपथ का वाचन कराया। शपथ के अंतर्गत तैतरेय उपनिषद के 11 वें अनुच्छेद से लिए गए अंश का संस्कृत में विद्यार्थियों से वाचन कराया गया। कार्यक्रम शुरू होने के पहले राज्यपाल मंगु भाई पटेल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंच परआने के बाद पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान जन मन गण की धुन प्रस्तुत की गई। इसके पहले बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की शोभा यात्रा ने स्वस्तिवाचन के साथ कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रवेश किया। फिर राज्यपाल व कुलाधिपति मंगुभाई पटेल से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार जैन ने अनुमति प्राप्त कर दीक्षांत समारोह की प्रक्रिया आरंभ की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE