BREAKING NEWS
KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2024, 4:30 pm
BIG NEWS : मंत्री सिंधिया का राहुल गांधी पर प्रहार, बोले- चीन उनके मन मंदिर में रच बस गया, देश विरोधी बयानों के लिए राष्ट्र से कांग्रेस पार्टी मांगे माफी, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में दिए भाषण पर कड़ा प्रहार किया है। मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स  पर पोस्ट किया है।


सिंधिया ने एक्स पर लिखा - आज से 130 वर्ष पूर्व स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपने उद्बोधन के माध्यम से भारत की एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक छवि पूरे विश्व में निर्मित की थी। इसके बाद एक सदी तक कई महानुभावों ने इस संस्कृति को आगे बढ़ाकर कर देश की सकारात्मक छवि सुदृढ़ की। लेकिन पिछले कुछ सालों से दिशाहीन कांग्रेस पार्टी के कई नेता लगातार अपनी राजनीतिक असफलता और कुंठा के कारण देश विरोधी बयान विदेशी धरती पर दे रहे हैं, वे अपने निजी स्वार्थ में चक्षुहीन हो चुके हैं और मातृभूमि को अपमानित करने से भी चूक नहीं रहे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिका में प्रधानमंत्री व देश पर दिए गए असत्य बयानों की जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है। उनके मन-मंदिर व हृदय में चीन रच बस गया है, तभी केवल चीन की प्रशंसा अंतरराष्ट्रीय मंच पर करते रहते हैं। सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी को अपने नेता के चीन समर्थित व देश विरोधी बयानों के लिए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE