BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 7:11 pm
BIG NEWS : पुख्ता सूचना पर जब बेंगू पुलिस ने नाकाबंदी कर रोकी अल्टो कार, फिर जैसे ही ली तलाशी तो मिला ये अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। जिला विशेष शाखा टीम की सूचना पर बेंगू थाना पुलिस ने अवैध डोडा चूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक अल्टो कार से 36.110 किलोग्राम अवैध अफिम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। उक्त अभियान के तहत जिला विशेष शाखा टीम के प्रभारी जोधाराम पुनि मय टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाना बेंगू क्षेत्र में अवैध डोडा चुरा का परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना विश्वसनीय होने पर जिला विशेष शाखा प्रभारी ने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुवे आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर उक्त सूचना बेंगू थाने पर दी गई, जिस पर थानाधिकारी बेंगू मय पुलिस जाब्ता के साथ बेंगू से रवाना हो चेची पुलिया पहुंच नाकाबंदी प्रारम्भ की गई। नाकाबंदी के दौरान एक मारूती अल्टो कार दौलतपुरा की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर अल्टो कार चालक के पास बैठा व्यक्ति उतकर भागने लगा। जिसको पुलिस जाप्ता के द्वारा पकड़ा गया। अल्टो गाड़ी को रूकवाकर चैक किया गया तो अल्टो कार के पीछे डिग्गी जिसमें दो प्लास्टिक कट्टों में अवैध अधकुचला डोडा चुरा भरा हुआ पाया। जिनका कुल वजन कुल 36.110 किलोग्राम मय वारदान होना पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व अल्टो कार को जब्त कर दोनों आरोपी बिजयपुर थाना बिजयपुर निवासी प्रतापसिंह पिता कालूसिंह शक्तवात व हेमन्त पिता राजेन्द्रसिंह नरूका को गिरफ्तार कर अवैध डोडा चुरा के संबंध में थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE