BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही लोकतंत्र सेनानी योगीराज रंजन.. <<     KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<     VIDEO NEWS: गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में दर्दनाक हादसा, घर में खेल रहा.. <<     KHABAR : नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की.. <<     BIG NEWS : कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस.. <<     BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     KHABAR : स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त,.. <<     मणिकर्णिका गार्डन में विहिप का मंथन,संगठन को.. <<     VIDEO NEWS: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नीमच.. <<     VIDEO NEWS: गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     BIG NEWS : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए फिल्म.. <<     BIG NEWS : गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     दतिया उपचुनाव: बसई पहुंचे शिवराज सिंह चौहान,.. <<     KHABAR : बिजली कटौती से झातला ग्रिड के ग्रामीणों.. <<     KHABAR : विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2024, 11:02 am
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब की घेराबंदी तो मय हथियारों के साथ हत्थे चढ़े बदमाश, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी खाकी, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। नीमच जिले की रतनगढ पुलिस ने डकैती की योजना बनाते बदमाशों को मय हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली है। सभी आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। वहीं आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल द्वारा चोरी, लूट, डकैती एवं संपत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में दिनांक 11.09.2024 को रात्रि में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक बी.एस. गौरे को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि रतनगढ़-सिगोली राजमार्ग के घाट पर मटन ब्रिकी दूकान के पास एक मारुति सुजुकी इको कार क्रमांक आरजे 28 सीबी 4555 को लेकर पांच व्यक्ति आए है, जो घातक हथियार देशी कट्टा (छोटी बन्दूके) प राउण्ड निकालकर एक दूसरे को दिखाकर आपस में बातचीत कर रहे है कि हम सब ने कोटा तरफ से जो मारुति सुजुकी इको कार क्रमांक आरजे 28 सीबी 4555 को लुटकर लाए है इस कार का उपयोग पेट्रोल पम्प पर डकैती डालकर रुपये लूटना है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए रतनगढ़-सिगोली राजमार्ग के घाट पर मटन बिकी दूकान के पास रतनगढ़ पर घेराबन्दी कर दविष देते इको कार से तीन व्यक्ति अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गए तथा इको कार से दो व्यक्ति को पकडा तथा उनसे नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम (01) नीरज पित्ता राजकूमार जाति कुशवाह उम्र 24 साल निवासी ग्राम गोपालपुरा शमसाबाद थाना शमसाबाद जिला आगरा (उ.प्र.), (02) निखिल पिता रईसपाल सिह जाति बंजारा उम्र 23 साल निवासी ग्राम कान्हापूरा थाना निम्बोरा जिला आगरा (उ.प्र.) का होना बताया तथा मौके से भागे व्यक्ति के नाम (01) दिलीप उर्फ देवा पिता मुन्नालाल ठाकुर निवासी ग्राम गांगपुर पुलिस थाना फतेहाबाद जिला आगरा (उत्तरप्रदेष), (02) राजकुमार उर्फ बिल्ला पिता रामगोपाल निवासी ग्राम पुराकनेरा बाँह जिला आगरा (उ.प्र.). (03) विशाल शर्मा उर्फ राजा पंडित पिता विलियम शर्मा निवासी फतेहाबाद प्रतापपुरा जिला आगरा (उ.प्र.) का होना बताया। पकड़े गये बदमाशों के कब्जे से कोटा राजस्थान के पास से घातक हथियार देशी कट्टा दिखाकर लूटी गई एक सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी कार क्रमांक आरजे 28 सीबी 4555, एक देशी क‌ट्टा (छोटी बन्दूक) मय 05 जिन्दा कारतूस, एक बारा बोर देशी कट्टा (छोटी बन्दूक) मय 02 जिन्दा कारतूस मिले, जिन्हे जप्त कर आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों से पूछताछ जा रही है एवं फरार आरोपीगणों की तलाश की जा रही है।

जप्तशुदा मनुका- 
- एक सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी कार क्रमांक आरजे 28 सीबी 4555 कीमती 10 लाख रुपयें
- एक देशी कट्टा (छोटी बन्दूक) कीमती 10,000 रुपयें 
- पांच जिन्दा कारतूस कीमती 10,000 रुपयें
- एक बारा बोर देशी कट्टा (छोटी बन्दूक) कीमती 10,000 रुपये
- दो बारा बोर जिन्दा कारतूस कीमती 10,000 रुपये
- एक एण्ड्रायड मोबाईल सेमसंग कम्पनी का कीमती 50,000 रुपये (07) एक एण्ड्रायड मोबाईल विवो कम्पनी का कीमति 50,000 रुपये कुल कीमती 11,40,000 रुपये।

गिरफ्तार आरोपी-
- नीरज पिता राजकूमार जाति कुशवाह उम्र 24 साल निवासी ग्राम गोपालपुरा शमसाबाद थाना शमसाबाद जिला आगरा (उ.प्र.),
- निखिल पिता रईसपाल सिह जाति बंजारा उम्र 23 साल निवासी ग्राम कान्हापूरा थाना निम्बोरा जिला ( आगरा (उ.प्र.)

फरार आरोपी-
- दिलीप उर्फ देवा पिता मुन्नालाल ठाकुर निवासी ग्राम गांगपुर पुलिस थाना फतेहाबाद जिला आगरा (उत्तरप्रदेश)
- राजकुमार उर्फ बिल्ला पिता रामगोपाल निवासी ग्राम पुराकनेरा बाँह जिला आगरा (उ.प्र.)
-  विशाल शर्मा उर्फ राजा पंडित पिता विलियम शर्मा निवासी फतेहाबाद प्रतापपुरा जिला आगरा (उ.प्र.) 

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक बी.एस. गोरे एवं उनकी टीम का सराहनीय

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE