BREAKING NEWS
KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2024, 11:16 am
KHABAR : तरुण बाहेती को बड़वानी जिले का जिम्मा, कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, करेंगे किसान न्याय यात्रा का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर सितम्बर माह से किसानों के समर्थन में किसान न्याय यात्रा निकालेगी। जिसके मद्देनजर मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस ने संगठनात्मक प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिसके तहत कांग्रेस नेता व नीमच जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती को बड़वानी जिले का कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है । 
जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीवसिंह ने पत्र जारी किया है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों में किसानों के समर्थन में सितंबर माह में किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश की भाजपा सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं से अवगत कराना है। जिसके लिए बड़वानी जिले का प्रभारी कांग्रेस नेता तरुण बाहेती को बनाया गया है। 
बाहेती के संगठन के प्रति अनुभव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपीं है । बाहेती इससे पूर्व भी मध्यप्रदेश के कई जिलों एवं देश के अन्य राज्यों में कांग्रेस के विभिन्न आयोजनों के संगठन प्रभारी एवं संगठनात्मक चुनावों के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके है । बाहेती के पास वर्तमान में आगर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी का भी दायित्व है। कांग्रेस नेता तरुण बाहेती ने किसान न्याय यात्रा के लिए बड़वानी जिले की जिम्मेदारी,प्रभारी नियुक्त करने पर कांग्रेस संगठन का आभार माना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE