BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2024, 3:05 pm
BIG NEWS : आर्मी ट्रेनी अफसर की महिला मित्र से गैंगरेप, राहुल गांधी, मायावती ने सरकार को घेरा, पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष ने भी साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। महू में दो आर्मी ट्रेनिंग अफसर और उनकी महिला मित्र के साथ लूटपाट, मारपीट और गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है तो वहीं अब सियासत भी शुरू हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं।


राहुल बोले- देश में पनपता असुरक्षित वातावरण
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है दृ और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक। अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें दृ देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे!

घटनाओं को उसकी गंभीरता से नहीं लेने से स्थिति बेकाबू- मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- मध्यप्रदेश के इंदौर में पर्यटक स्थल जामगेट में घूमने गए सेना के दो अफसरों पर हमला, उन्हें बंधक बनाना तथा उनकी महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म की घटना अति-शर्मनाक। सरकारों द्वारा लगातार हो रही ऐसी जघन्य घटनाओं को उसकी गंभीरता से नहीं लेने से ही स्थिति बेकाबू। सरकार ध्यान दे।


पीसीसी चीफ बोले- एमपी को बना दिया है श्मशान
एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि किसान, महिला और जवान, मध्य प्रदेश को बना दिया है इनके लिए श्मशान। महू में सैन्य अधिकारियों को बंदी बना कर उनकी साथी के साथ बलात्कार की घटना बहुत पीड़ादायक है। विडंबना देखिए कि जो जवान सीमा पर देश की सुरक्षा करता है, वही आज मध्य प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। इससे ज़्यादा शर्मनाक बात क्या होगी? मुख्यमंत्री जी ने मध्य प्रदेश को अपराध प्रदेश बना दिया हैं जहाँ महिला, दलित, आदिवासी, जवान, किसान, सब पर अत्याचार हो रहा है।


नेता प्रतिपक्ष ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अब सेना के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है तो बाकी लोगों की सुरक्षा की क्या बात कहीं जाए। उज्जैन में भी जिस तरीके से घटनाक्रम सामने आया और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जो घटनाक्रम आ रहे हैं, अधिकारी सरकार की सुन नहीं रहे हैं।


आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा- वीडी शर्मा
इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा का भी बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने कल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश में किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा।


ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि इंदौर के महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की रात एक घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। जाम गेट घूमने गए सेना के दो अफसरों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बनाना फिर उनकी महिला मित्रों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को मारपीट लूट और गैंगरैप की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


ग्रामीण एसपी हितिक वसाल के मुताबिक, पीड़ित आर्मी ट्रेनी अफसर और उनकी महिला मित्र देर रात जाम गेट के पास घूमने गए थे, जहां अचानक बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। पहले उनके साथ मारपीट की गई, फिर लूटपाट की गई, और इसके बाद महिला के साथ गैंगरेप जैसी अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने इलाके में सघन छानबीन शुरू कर दी है और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस घटना का संबंध पुराने अपराधियों से है, या कोई नई गैंग सक्रिय हो गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE