BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2024, 8:20 pm
REPORT : सांसद सुधीर गुप्ता ने मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्रामों का दौरा कर कई ग्रामीणों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, बोले- राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहने वाली पार्टी है भाजपा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता ने मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्रामों का दौरा कर युवा, बुर्जुग और महिलाओं को पार्टी की ओर से जारी फोन नंबर 8800002024 पर मिस कॉल कर साथ ही क्यूआर कोड स्कैन करके पार्टी की सदस्यता दिलाई।
गुरूवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्राम सूठोद, मल्हारगढ़ नगर, बरखेडा देव डूंगरी, चंदवासा, मनासा खुर्द, झारड़ा, हरसोल एवं नारायणगढ़ सहित अन्य ग्रामों का दौरा कर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराते हुए भाजपा की सदस्यता अभियान को गति देने की अपील की। कार्यकर्ताओं से भाजपा सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व गांव के प्रत्येक परिवार से सदस्य बनाने की अपील की।  उन्होने कहा कि जन-जन की सेवा को समर्पित मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करें। 
वर्तमान में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है जो हमेशा राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहती है। उन्होने कहा कि भाजपा के लिए पहले देश है। इन 10 सालों में देश में जो विकास कार्य हुए है उससे हर नागरिक परिचित है। आवास, घरों में शुद्ध जल, शौचालय निर्माण, बिजली, सड़क जैसी अनेक मूलभूत सुविधाओं को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुए है। आगे भी विकास का यह क्रम निरंतर जारी है। ऐसे में आप भी उन विकास कार्याे में भागीदार बन सकते है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE