BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 11:55 am
BIG NEWS : इटारसी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी की आमसभा देरी से होगी, कांग्रेस का दावा 400 ट्रैक्टर और 8 हजार कार्यकर्ता-किसान न्याय यात्रा में होंगे शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

नर्मदापुरम। कांग्रेस पार्टी की किसान न्याय यात्रा (ट्रैक्टर रैली) आज 13 सितंबर शुक्रवार को निकाली जाएगी। इटारसी से किसान यात्रा शुरू होकर नर्मदापुरम पहुंचेंगी। जिसमें सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ यात्रा पीपल चौक पर पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे आभार सभा के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यात्रा व आमसभा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक आरिफ मसूद यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र सिंह शामिल होंगे।


किसान न्याय यात्रा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकांत पांडे का दावा है कि 400 ट्रैक्टर ओर करीब 7-8 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान शामिल होंगे। जिसे लेकर जिलेभर में कांग्रेस पार्टी तैयारी कर रही है।


एएसपी आशुतोष मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा, एसडीओपी इटारसी महेंद्र सिंह चौहान, इटारसी टीआई ने इटारसी में सभा स्थल और ट्रैक्टर रैली के रोड, पार्किंग स्थल का जायजा लिया। शाम को एएसपी, डीएसपी ने नर्मदापुरम में आभार सभास्थल और रैली मार्ग को देखा।


जिला अध्यक्ष शिवकांत (गुड्‌डन) पांडे ने बताया कि किसान न्याय यात्रा में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष पांडे का दावा है कि यात्रा में जिले के करीब 7,8 हजार पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल होंगे।


जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11.30 बजे प्रदेशाध्यक्ष प्रेसवार्ता और 12 बजे से इटारसी में जयस्तंभ चौक पर आमसभा होनी थी। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष पटवारी भोपाल से 10.45बजे देरी से रवाना हुए।


​​दोपहर 1 बजे किसान न्याय यात्रा इटारसी से नर्मदापुरम के लिए रवाना होगी, 2 बजे नर्मदापुरम पीपल चौक पर आभार सभा, ज्ञापन सौंपा जाएगा।


यह रहेगा रूट
इटारसी में जयस्तंभ चौक, पुलिस थाना, ओव्हडडर ब्रिज-खेडा, रैसलपुर-व्यावरा पवारखेडा हरदा वायपास होकर ओवर ब्रिज-भोपाल तिराहा-एनएमव्ही कॉलेज - सतरास्ता होते हुए पीपल चौक में आभार सभा होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE