BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2024, 5:54 pm
BIG NEWS : 23 साल की मंजू और 20 दिन पहले की दुर्गाशंकर से शादी, जब शाम को बनाया दुल्हन ने खाना फिर सुबह हुआ परिजनों के साथ ये हादसा तो मच गया हड़कंप, जानिए बाइक लेकर क्यों निकली महिला, पढ़े खबर     

Share On:-

बूंदी। नौ लाख रुपए लेकर शादी करने वाली दुल्हन ससुराल वालों को नशे की गोलियां मिला खाना खिलाकर फरार हो गई। पति सहित 6 लोगों को पड़ोसियों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। दुल्हन करीब 20 दिन ही अपने ससुराल में रुकी। मामला बूंदी के दबलाना थाना क्षेत्र के रूणीजा पंचायत के धारधडी गांव का है।
दबलाना थाने के एएसआई महेन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के धारधडी गांव में खाने में नशे की गोलियां मिलाने की घटना सामने आई है। जिसमें एक परिवार के 6 लोगों की तबीयत खराब हो गई। परिजनों को इस बात का पता शुक्रवार अलसुबह लगा जब उनकी तबीयत खराब होने लगी। परिवार के सदस्य उल्टी और चक्कर आने के साथ बेसुध हो रहे थे तो पड़ोसियों को सूचना दी। तब जाकर सभी पीड़ित लोगों को बूंदी जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जांच में सभी को नशे की गोलियां मिला खाना खिलाने की बात सामने आई है। ऐसे में आशंका है कि रात को खाने में नशे की गोलियां मिलाई गई होंगी, जिसका असर देर रात शुरू हुआ।
पुलिस ने बताया कि धारधडी गांव के 24 साल के दुर्गा शंकर गुर्जर ने पास के ही गांव भीमगंज की 23 साल की मंजू पुत्री रामफुल गुर्जर के साथ 23 अगस्त 2024 को नाता प्रथा से विवाह किया था। तब से मंजू अपने पति दुर्गा शंकर के परिवार के साथ ससुराल में रह रही थी। गुरुवार रात को मंजू ने घर के सभी सदस्यों के लिए खाना बनाया था। परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। देर रात बाद तबीयत खराब होने का सिलसिला शुरू हुआ। बाद में पड़ोसियों की मदद से सभी को बूंदी जिला अस्पताल पहुंचाया।
नशे की गोलियां मिला खाना खिलाने के बाद दुल्हन बाइक लेकर घर से फरार हो गई। वह बाइक चलाने के साथ ही ट्रैक्टर भी चलाना जानती है। खाना खाने के बाद दुर्गा शंकर पुत्र खाना राम, रेशमा पत्नी मुखराज गुर्जर, कैलाशी बाई पत्नी खाना राम, मुखराज पुत्र खाना राम, खाना राम पुत्र पोखर के साथ परिवार का भांजा दिव्यांशु पुत्र राजेश गुर्जर तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। सभी पीड़ितों का इलाज चल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE