BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2024, 11:16 am
REPORT : सांसद सुधीर गुप्ता ने सुवासरा विधानसभा के ग्रामों का दौरा कर ग्रामीणों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, बोले- विकसित भारत के निर्माण में भाजपा से जुड़े, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता ने शामगढ नगर व सुवासरा विधानसभा के ग्रामों का दौरा कर युवा, बुर्जुग और महिलाओं को पार्टी की ओर से जारी फोन नंबर 8800002024 पर मिस कॉल कर साथ ही क्यूआर कोड स्कैन करके पार्टी की सदस्यता दिलाई।
गुरूवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने शाम शामगढ नगर व सुवासरा विधानसभा के ग्राम प्रतापपुरा, घलपट, बर्डियापुरा, सुवासरा नगर, घसोई, रूनीजा, गेलाना, सेमली काकड़, टोकड़ा, सुवासरा नगर में पार्षद सहित अन्य गा्रमों का दौरा कर हर वर्ग के सैकड़ो नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाईं और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस विचारधारा को लेकर काम कर रही है वो भारत को विश्व गुरु बनाने का है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव ही नही बल्कि हमेशा जनता के बीच रहता है। पार्टी की नीतियों और विचारों को प्रचार प्रसार करता है। हमारे प्रदेश का संगठनात्मक ढांचा बहुत मजबूत है. हम पिछले कुछ वर्षों का चुनाव देखें जिसमें विधानसभा हो या लोकसभा सभी में हमारे कार्यकर्ताओं का योगदान बेहतरीन रहा। बीजेपी का कार्यकर्ता यदि निष्ठा से कार्य करता है तो उसे उसका लाभ मिलता है।  जब शासन की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है तो उनका पुण्य कार्यकर्ताओं को मिलता है।  उन्होने कहा कि भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी है। आप लोगों के कारण ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 365 दिन काम करते हैं। देश के निर्माण में भाजपा से जुड़ें। जिससे पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत हो सके। और देश निरंतर तरक्की कर सकें।इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपथित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE