BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2024, 12:05 pm
BIG NEWS : रतलाम आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पथराव की घटना पर कहा- तथाकथित व कुछ राजनीतिक दल के लोग माहौल बिगाड़ना चाहते है, पढे़ खबर 

Share On:-

रतमाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम में गणेश प्रतिमा चल समारोह में पथराव की घटना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में इस प्रकार के तथाकथित लोग है जो यह समझते है कि किस समाज का वातावरण बिगाड़ा जाए। इन घटनाओं में कुछ राजनीतिक दल के लोग भी शामिल रहते है। उन लोगों को लगता है कि मध्यप्रदेश तो बड़ा अच्छा है। बड़ी शांति से चल रहा है। लेकिन माहौल कैसे बिगाड़ा जाए। ऐसे लोगों पर हमारी सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर रही है।


बता दे कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा रतलाम में एक दिवसीय दौरे पर आए है। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ऐसे लोगों को एक क्षण भी नहीं छोड़ रहे है। चाहे वह विधर्मी हो या इस प्रकार की घटना दुर्घटना को अंजाम देने वाले। इस प्रकार के लोगों का समाज में कोई स्थान नहीं होगा।


एक प्रश्न के जवाब में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय को तुष्टिकरण की राजनीति करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि रतलाम में गणेश उत्सव चल समारोह में तथाकथित कुछ विधर्मियों ने पथराव किया तो दिग्वविजय सिंह उस पथराव को अच्छा मानते है। या दिग्विजय सिंह उन लोगों को जिन्होंने पथराव किया उनका समर्थन करते है। कारण यह है कि वह ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें कोई पूछेगा नहीं है। उनके पास कोई काम व कोई मुद्दे नहीं है। तुष्टिकरण की राजनीति में विधमिर्यों के साथ खडे़ हो जाओ और चर्चा में आ जाओ।


उन्होंने यह भी कहा कि दिग्विजय कहीं की मस्जिद पर मध्यप्रदेश में भगवा ध्वज लगाकर ट्विट कर देते है। इतना झूठ बोलने वाला नेता झूठ परोस कर वातावरण बिगाड़ने वालों से क्या उम्मीद व अपेक्षा की जा सकती है। समाज तत्पर है प्रशासन तत्पर है ऐसे लोगों की वातावरण बिगाड़ने की अनुमति नहीं है। हमारी सरकार मोहन जी के नेतृत्व में गंभीरता से काम कर रही है चाहे वह दिग्विजय हो या और कोई हो।


बता दे कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा शनिवार रात करीब 3 बजे रतलाम पहुंचे। वे यहां सदस्यता अभियान की समीक्षा कर शहर के प्रबुद्धजनों से भी मिलेंगे। सैलाना में भी भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। सुबह सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, प्रवीण सोनी, साइंस कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल समेत आदि भाजपा नेताओं ने मुलाकात कर स्वागत किया। इसके पहले सुबह जल्दी उठकर उन्होंने मॉर्निंग वॉक भी करते हुए नेहरु स्टेडियम पहुंचे। खिलाड़ियों से चर्चा की।


सैलाना बैठक में पहुंचे
वीडी शर्मा सैलाना पहुंच गए है। ओसिन परिसर पर कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए है। सैलाना से दोपहर रवाना होकर रतलाम आएंगे। यहां दोपहर 12.30 बजे रूद्र पैलेस मे आयोजित प्रबुद्धजन, व्यापारी, चिकित्सक, अभिभाषक एवं सीए आदि के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम मे शामिल होगे।


इसके बाद महापौर प्रहलाद पटेल के निवास पर जाएंगे। दोपहर 2 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अतिथि गार्डन मे आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर झाबुआ के लिए रवाना होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE