BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2024, 10:14 am
BIG NEWS : एमपी के दौरे पर रहेंगे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, बीजेपी मनाएगी किसान दिवस, गुजरात दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन, कांग्रेस महिलाओं के बीच करेगी सदस्यता अभियान, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। सीएम साय 15 सितंबर को उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर जाएंगे। यहां वे मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि देंगे। दोपहर तीन बजे सीएम साय उज्जैन पहुंचेंगे। 


आज बीजेपी मनाएगी किसान दिवस
मध्यप्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में भाजपा आज रविवार को किसान सदस्यता दिवस मनाएगी। बीजेपी के ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा और सभी कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के हर बूथ पर 100 सदस्य बनाए जाएंगे। किसान दिवस पर ग्रामीण इलाकों में किसानों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन से सदस्यता कार्यक्रम करेंगे। 


राष्ट्रीय महासचिव और संगठन पर्व के राष्ट्रीय संयोजक विनोद तावड़े इंदौर के सांवेर में सदस्यता करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का देवास में कार्यक्रम होगा। प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह सीहोर और केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक रीवा में किसानों को सदस्य बनाएंगे। संगठन पर्व प्रदेश संयोजक भगवानदास सबनानी नरसिंहपुर में सदस्यताकरेंगे। 


मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज गुजरात दौरा
सीएम मोहन यादव आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 9रू30 बजे उज्जैन में समतामूर्ति श्रीरामानुज अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। शाम को 6 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे। शाम 7 बजे इंदौर एयरपोर्ट से गुजरात जाएंगे। रात 8बजे गांधीनगर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव गांधीनगर में रात्रि विश्राम करेंगे। अहमदाबाद में चौथे री-इन्वेस्ट 2024 का उद्घाटन में सीएम मोहन शामिल होंगे। सम्मेलन का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। रिन्यूएबल एनर्जी के लिए चौथे री-इन्वेस्ट 2024 का उद्घाटन करेंगे। 16 से 18 सितंबर तक गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। 


कांग्रेस महिलाओं के बीच करेगी सदस्यता अभियान
मध्यप्रदेश में आज से महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी। महिला कांग्रेस का 40वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान का आगाज होगा। महिला कांग्रेस संगठन की नई वेबसाइट लांच होगी। 100 रुपये ऑनलाइन फीस जमा कराने पर सदस्यता मिलेगी। इसमें अगले पांच साल तक के लिए सदस्यता मिलेगी। सदस्यता अभियान के जरिए महिलाओं को आधी आबादी के अधिकार के बारे में बताया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE