BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2024, 12:17 pm
BIG NEWS : एमपी मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीएम डॉ. मोहन यादव ने लोगों से की भागीदारी की अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के दिन से प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ की भावना के साथ मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़े में कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस से लेकर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों की ओर से जन भागीदारी के साथ अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान को आम जनता ने एक जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है।


संस्कार स्वच्छता और स्वभाव स्वच्छता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए हमें “संस्कार स्वच्छता और स्वभाव स्वच्छता” के सिद्धांत पर अमल करना होगा। अपने व्यवहार में स्वच्छता के साथ ही अपने आसपास भी स्वच्छता रखना चाहिए। स्वच्छता के तीन प्रमुख स्तंभ हैं।

आम जनता से अभियान में भागीदारी की अपील
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छता का काम सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं किया जा सकता है। इसके लिए पूरे समाज को आगे आना होगा। उन्होंने अपील की कि ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ में बढ़ चढ़कर स्वेच्छा से हिस्सा लें। स्वच्छता पखवाड़े में स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न कार्यशालाओं और कार्यक्रमों आयोजित किए जाएंगे जिनके माध्यम से स्वच्छता के महत्व और आवश्यकता से आमजनता को अवगत करवाया जाएगा।


विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ ही पखवाड़े की सफलता के लिए सामाजिक, व्यापारिक,धार्मिक संगठनों और ग्राम सभाओं के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी सेवा अभियान में शामिल होंगे। नवाचारों के माध्यम से अभियान को सफल और प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म-दिन के अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE