BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2024, 2:36 pm
BIG NEWS : 20 सितम्बर को सीएम मोहन का कोलकाता दौरा, इस्पात, प्लास्टिक, फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल्स और वस्त्र उद्योग के लिए देंगे न्यौता, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन मुंबई, कोयंबटूर और बेंगलुरु के बाद अब कोलकाता में 20 सितम्बर को उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये रोड-शो और राउंड टेबल मीटिंग करेंगे। यहां पर सीएम मोहन इस्पात, प्लास्टिक, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स और वस्त्र उद्योग से कोराबारी उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम निवेशकों को प्रमुख स्टेकहोल्डर्स के साथ जुड़ने, वन-टू-वन चर्चाओं में भाग लेने और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ नेटवर्क बनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।


कोलकाता में इंटरएक्टिव सत्र को होटल जेडब्ल्यू मैरियट में होगा। कोलकाता इस्पात, प्लास्टिक, खाद्य प्र-संस्करण, फार्मास्यूटिकल्स और वस्त्र जैसे विविध क्षेत्रों के साथ देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक है। प्रस्तावित इंटरएक्टिव सत्र में पश्चिम बंगाल क्षेत्र में स्थित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंटरएक्टिव सेशन्स में उद्योगपतियों के समक्ष मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और आर्थिक विकास को सतत बढ़ावा देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण और नवचारों को रेखांकित करते हुए अपनी बात रखेंगे।


लंच के साथ राउंड टेबल चर्चा में बनेगी बात
इस इंटरेक्टिव सेशन के जरिये सीएम यादव द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर किये जा रहे प्रयासों में जहां एक ओर प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रृंखला में शामिल किया जा रहा है वहीं उद्योगों को आमंत्रित करने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर एक प्रस्तुति देंगे, जो राज्य में व्यावसायिक संभावनाओं को तलाशने वाले निवेशकों को जानकारी देगा। विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपति राज्य के औद्योगिक परिदृश्य और विकास की संभावनाओं पर अपनी राय भी साझा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों से वन-टू-वन बैठकों में और उद्योगों के सीईओ के साथ दोपहर के भोजन पर भी चर्चा करेंगे।


निवेशकों का रुझान दिखा है तीन इंटरेक्टिव सेशन में
मुंबई, कोयम्बटूर और बेंगलुरु में उद्योगपतियों के साथ हुए इन्टरएक्टिव सत्रों में हुई चर्चा से उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के लिये आकर्षित हुए हैं। इसके परिणामस्वरूप अनेक उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने का एमओयू भी साइन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निरंतर प्रयास और उद्योगपतियों को सहज रूप से उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्थाओं के माकूल इंतजाम किये गये हैं। मध्यप्रदेश के मजबूत औद्योगिक बुनियादी ढांचे, प्राकृतिक संसाधन, पर्याप्त लैण्ड बैंक, सड़कों का जाल, सभी प्रमुख राज्यों से कनेक्टिविटी आदि विशेषताएं निवेशकों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिये आकर्षित कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE