BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2024, 7:58 pm
REPORT : राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान का विरोध, नीमच में नाराज कांग्रेसियों ने थाने पर दिया शिकायती आवेदन, कार्रवाई की मांग को लेकर बुलंद की आवाज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बीते दिनों केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया गया था। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नीमच कैंट थाने पहुंचकर एक शिकायती आवेदन दिया। नीमच ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में दिए इस ज्ञापन में दोनों ही मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।

गौरतलब है कि विगत दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कांग्रेस नेता अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद कांग्रेसी नाराज है और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उसी कड़ी में आज नीमच ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा कैंट थाने पर पहुंच एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भी दिखाई दिए।

इस दौरान नीमच जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौरसिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, शहर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश अहीर, नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका नीमच योगेश प्रजापति, बृजेश सक्सेना साबिर मसूदी, राजेंद्र वर्मा नामदेव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE