BREAKING NEWS
KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2024, 10:33 am
BIG NEWS : दो दिवसीय एमपी दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गुरुवार को महाकाल के करेंगी दर्शन, जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव से मिलने रायपुर जाएंगे जीतू पटवारी, प्रदेश में फिर मानसून सक्रिय, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेगी। उनका मिनट टू मिनट शेड्यूल जारी हो गया है। राष्ट्रपति आज शाम 4 बजे जयपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगी। 4.50 बजे इंदौर पहुंचेंगी, जहां से वह एयरपोर्ट से एमजी रोड आएंगी। 5.15 बजे मृगनयनी एम्पोरियम में स्थानीय कलाकारों से राष्ट्रपति मुलाकात करेंगी। इसके बाद 5.50 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगी। फिर 6.30 से 7 बजे तक प्रबुद्धजन से मुलाकात करेंगी। प्रेजिडेंट का डिनर और विश्राम यहीं होगा।  


गुरुवार को महाकाल के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल (19 सितंबर) को सुबह 9.20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से 9.50 बजे उज्जैन पहुंचेंगी। इसके बाद 10.10 बजे महाकाल मंदिर की आरती में शामिल होंगी। 11.30 बजे वापस इंदौर पहुंचेंगी, 11.55 बजे रेसीडेंसी कोठी में लंच होगा। यहां तीन घंटे समय तक रहने के बाद दोपहर 3 बजे देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 4.35 बजे एयरपोर्ट से रवाना होंगी।


जेल में बंद विधायक से मिलेंगे जीतू पटवारी   
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जाएंगे। यहां वह सेंट्रल जेल में बंद में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से मिलेंगे।सुबह 9.55 बजे भोपाल से रायपुर के लिए रवाना होंगे। 11.25 बजे रायपुर जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे। दोपहर 3.40 बजे रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। 


एमपी में फिर मानसून सक्रिय
मध्य प्रदेश में फिर मानसून सक्रिय हो गया है। रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, सागर और ग्वालियर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास बने सिस्टम के प्रभाव से यह बरसात हो रही है। बताया जा रहा है कि पूरे सितम्बर हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। 


राजधानी में कांग्रेस के किसान दिखाएंगे अपनी ताकत
20 सितंबर को राजधानी में कांग्रेस के किसान अपनी ताकत दिखाएंगे। शुक्रवार को भोपाल में किसान न्याय यात्रा होगी, जिसके लिए सभी रातीबड़ में जुटेंगे। यहां से ट्रैक्टर में सवार होकर निकलेंगे। कांग्रेस एमपी में सोयाबीन के दाम 6 हजार क्विंटल करने की मांग कर रही है।


सीएम डॉ. मोहन यादव इन कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम सुबह 11 बजे मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक लेंगे। इसके बाद 11.45 बजे कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12.30 बजे श्रम विभाग की समीक्षा बैठक होगी। फिर शाम 4.50 बजे इंदौर विमानतल पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का स्वागत और कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE