BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2024, 12:59 pm
BIG BREAKING : नीमच जिले के ग्राम चीताखेड़ा में दिनदहाड़े लूट, मप्र ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, कैश लूटकर हुए फरार, घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर घायल, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के ग्राम चीताखेड़ा में एक बैंक में डकैती की घटना हुई है। बदमाशों ने गोलियां चलाकर बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की भनक लगते ही समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चीताखेड़ा के मप्र ग्रामीण बैंक में आज बुधवार सुबह दो बदमाशों ने गोलियां चलाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मुंह पर कपड़ा बांधे दो बदमाश मोटरसाइकिल से बैंक तक पहुंचे थे। बदमाशों ने गोलियां चलाकर बैंक से कैश लूटा है। इस घटना में दो महिलाओं सहित एक चपरासी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिन्हें एंबुलेंस से नीमच रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश कैश लूटकर ग्राम राबड़िया की ओर फरार हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। जहां एक कारतूस मिला है। घायल बैंक कर्मचारी का नाम बंशीलाल दायमा बताया जा रहा है। वहीं जिस महिला के पैर में गोली लगी है वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुम्मा बाई है। बदमाश कुल 71 हजार रूपये लूटकर ले गए हैं। 
मामले में जांच की जा रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE