BREAKING NEWS
KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2024, 5:48 pm
BIG NEWS : इंदौर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन ने किया स्वागत, मृगनयनी एम्पोरियम में भित्ति चित्रकार ने भेंट की पेंटिंग, कल महाकाल के दर्शन करेंगी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की। इसके बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचीं। यहां उन्होंने स्थानीय कलाकारों से मुलाकात की।

 

वो रेसीडेंसी कोठी में रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान दिल्ली से चलने वाली सारी गतिविधियां और फैसले भी कोठी से होंगे। गुरुवार 19 सितंबर को राष्ट्रपति सुबह उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगी। यहां इंदौर-उज्जैन सिक्स-लेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगी। इंदौर लौट कर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसके बाद दिल्ली लौट जाएंगी।

 

रेसीडेंसी कोठी समेत अन्य इलाकों में राष्ट्रपति की सिक्योरिटी के लिए थ्री लेयर सिस्टम बनाया है, जैसा राष्ट्रपति भवन में होता है। कोठी के गार्डन और कैंपस में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। तीन किलोमीटर के एरिया को ड्रोन के लिए रेड जोन घोषित किया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE