BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2024, 6:02 pm
BIG NEWS : भोपाल में मासूम से दुष्कर्म का मामला, सीएम डॉ मोहन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, स्पेशल कोर्ट से न्याय दिलाने की कही बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल दुष्कर्म मामले में संज्ञान लिया हैं। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए सख्स से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने स्पेशल कोर्ट के माध्यम से न्याय दिलाने की बात कही है।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘भोपाल में एक स्कूल शिक्षक द्वारा तीन साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। मैंने सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, साथ ही इस मामले में स्पेशल कोर्ट के माध्यम से न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा। यह कृत्य अत्यंत घृणित, शर्मनाक व निंदनीय है।’


दरअसल, राजधानी भोपाल से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वरदात को अंजाम दिया गया। स्कूल के शिक्षक ने ही बच्ची के साथ हैवानियत की। दो दिन पहले हुई इस घटना की शिकायत पीड़िता की मां ने स्कूल प्रबंधन से की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने अनसुनी कर दी। मंगलवार को मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने स्कूल में जांच पड़ताल करने के साथ ही आरोपित शिक्षक कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया है।


इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि बच्ची की माता की तरफ से दुष्कर्म की शिकायत कमलनागर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। बच्ची जिस स्कूल में पढ़ती है उसी स्कूल का एक टीचर आरोपी है। बच्ची के मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE