BREAKING NEWS
KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 5:31 pm
KHABAR : महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में सौंपा ज्ञापन, राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज, बीजेपी नेता पर केस दर्ज करने की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करते हुए कैंट थाने में ज्ञापन सौंपा है। यह विरोध प्रदर्शन केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ किया गया। इन दोनों नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। जिसको लेकर कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। महिला कांग्रेस ने ज्ञापान के जरिए मांग की गई है कि राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए।

गौरतलब है कि विगत दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आतंकवादी कहा था और उनके खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां की गई थी। महिला कांग्रेस की मांग है कि ऐसे सभी नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करती हुई दिखाई दी।

इस अवसर पर नीमच जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आशा सांभर, शहर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश अहीर, बेबी मेहरा, रानी मसूदी, अंजना सोनकर, रुकसाना खान, अनीता गनेतवाल, राकेश अहीर, ब्रजेश मित्तल, राकेश सोनकर सहित आदि कांग्रेस, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE