BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 2:47 pm
BIG NEWS : सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल की मांग को लेकर कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। भारतीय जनता पार्टी अपने जन्म से ही धरती के पालनहार किसानों की हमेशा से प्रतिद्वंदी रही है। जब जब भी केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब तब हमेशा से विशेष कर किसानों का शोषण भी किया है। भाजपा के विरोध और अन्नदाता किसान भाइयों की सोयाबीन फसल 6 हजार प्रति क्विंटल मूल्य किए जाएं। इसी को लेकर नीमच की सड़कों पर बड़ी संख्या में ट्रेक्टर रैली निकाल कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। 
उक्त बात कांग्रेस मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मोना शर्मा ने कही। वे जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को सोयाबीन की फसल को 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल किए जाने एवं कई मामलों को लेकर निकली ट्रेक्टर रैली में सहभागी बनी। इस दौरान किसान एवं आम जन विरोधी भाजपा की निकम्मी सरकार की करतूतों पर चर्चा करते हुए कहा कि जब-जब किसान अपनी फसलों एवं सब्जियों के उचित मूल्य के लिए सड़कों पर उतरे हैं तब तब भाजपा सरकार द्वारा किसानों की वाजिब मांगे पूरी करने के बजाय दमनकारी नीति पर चलते हुए किसानों पर अत्याचार किया है। किसानों द्वारा जो खेती में फसलों के लिए जैसे खाद, दवाई, जुताई, बुवाई, मजदूरी, पेट्रोल और डीजल आदि का उपयोग किया जाता है उनके दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है, परंतु वर्तमान में मंडीयों में पीला सोना कहे जाने वाला सोयाबीन मात्र 3 से 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से ही बिक रहा है। 
शर्मा ने कहा कि मालवा निमाड़ में सोयाबीन पीला सोना के नाम से जाना जाता है परंतु यह सिर्फ एक कहावत मात्र हैं। खरीफ सीजन में किसानों के द्वारा काफी मात्रा में सोयाबीन की मुख्य फसल बोई जाती हैं, परंतु पिछले कई वर्षों से सरकार की गलत नीतियों के कारण सोयाबीन उत्पादक किसानों को काफी निराश होना पड़ रहा है। फिलहाल मंडियों में सोयाबीन समर्थन मूल्य से भी कम मूल्य पर बिक रही है फसल का दाम वाजिब नहीं मिलने के कारण किसानों में काफी आक्रोश है। सोयाबीन के दाम 10 साल पहले की कीमतों पर पहुंच गए और लागत बढ़ गई है। शर्मा ने कहा कि मौसमी मार, जलवायु परिवर्तन, कीट प्रकोप, अति एवं अल्प वर्षा के कारणों से भी किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हर वक्त दिखाई देती है। किसानों के गेहूं के समर्थन मूल्य 4 हजार रुपए और सोयाबीन के 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए।
केंद्र और प्रदेश की निकम्मी किसान एवं जनविरोधी भाजपा सरकार की नितियों के विरोध में गुरुवार को दोपहर बाद आक्रोश ट्रेक्टर रैली कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से प्रारंभ हुई जो निर्धारित मार्गों से होती हुई जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ट्रेक्टर रैली में मुख्य रूप से पूर्व सांसद मीनाक्षी  नटराजन, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, ब्रजेश मित्तल, नाथू सिंह राठौर, भानू प्रताप सिंह राठौर, मुकेश कालरा, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ओम शर्मा, विनोद दक जीरन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, समंदर पटेल सहित कई कांग्रेस वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE