नीमच। नीमच शहर के पेयजल का मुख्य स्त्रोत हर्कियाखाल स्थित जाजू सागर डैम पर शुक्रवार उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवक का आधार कार्ड, मोबाइल और कपडे डैम के किनारे मिले। सूचना मिलते ही पुलिस, नपा और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ टीम की प्लाटून कमांडर पुष्पा पंवार ने बताया कि घटना विगत रात्रि की बताई जा रही हैं। युवक रात्रि में यह पहुंचा था। आज सुबह जब बांध के चौकीदार ने मोबाइल, आधार कार्ड और कपडे देखे तो तो तुरंत हर्कियाखाल चौकी को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आधार कार्ड में युवक का नाम शेरू हुसैन पिता मुबारक हुसैन वार्ड नंबर 17 अंबेडकर कॉलोनी का निवासी होना बताया जा रहा है। मौके से सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ लगा हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा उक्त युवक को ढूंढने का कार्य किया जा रहा है।