BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 3:58 pm
BIG NEWS : अंधी-बहरी और गूंगी निकम्मी भ्रष्ट भाजपा सरकार हमेशा से किसान गरीब मजदूरों की विरोधी रही है- मांगरिया, पढ़े भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। आज किसान फसलों के दाम को लेकर हैरान और परेशान है, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों एवं आमजन को भाजपा हमेशा से शेख चिल्ली का सपना दिखाने में माहिर रही है। जब जब भी किसान फसलों के दामों का मामला हो या फिर खाद बीज का, अपनी वाजिब मांगों को लेकर सड़कों पर उतरा है तब तब भाजपा सरकार ने किसानों की मांगों को स्वीकार करने के बजाय उन पर लाठियां तो कभी पानी की बौछारें तो कभी बंदुक की गोलियां बरसा कर किसानों की मौत का खेल खेलती रही और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के अलावा कुछ नहीं दिया।
उक्त बात महिला जीरन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा मांगरिया ने किसानों की खुन पसीने से उपजाई बेशकीमती सोयाबीन फसल के 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल मूल्य पर खरीदी जाए इस पर केंद्र एवं प्रदेश की अंधी- बहरी ओर गूंगी निकम्मी भ्रष्ट किसान, गरीब मजदूर एवं जनविरोधी भाजपा सरकार की नितियों के खिलाफ आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विगत पिछले 4 सालों से कभी अल्प वर्षा तो कभी अतिवृष्टि तो कभी शीत प्रकोप से फसलें तबाह हो रही है। सोयाबीन फसल के 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल मूल्य पर खरीदी जाए इस हेतु पूरे प्रदेश में  शुक्रवार को वृहद स्तर पर शहरों से लेकर गांव तक अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रकट करते हुए ट्रेक्टर रैली निकाली गई। 
मांगरिया ने कहा कि आज किसान खून के आंसू रो रहा है। फसलों में हुए नुकसानी की भरपाई के रूप में ना तो कभी मुआवजा दिया ना ही कभी फसल बीमा दिया। भाजपा सरकार ने कभी भी किसानों के हुए भारी नुकसान की भरपाई तक नहीं की। किसान लगातार चार वर्षो से आर्थिक रूप से कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है। हमारा किसान इस जन विरोधी भाजपा सरकार से परेशान है। भाजपा शुरू से ही किसानों एवं आम गरीब मजदूर की नहीं उद्योगपतियों की सरकार हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE