BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 4:43 pm
KHABAR : बीजेपी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान का आयोजन, भाजपा की सदस्यता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम - नपाध्यक्ष अश्विनी चौहान, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत शनिवार दोपहर को नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान कार्यकर्ताओं के साथ शहर के कारंजा चौराहे पर शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया। अभियान में महिलाओं और पुरुषों सहित स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी भाजपा सदस्यता ली।


नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।


उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना केवल राजनीतिक जुड़ाव नहीं हैं, बल्कि यह एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा प्रत्येक नागरिक अपने परिवार, समाज और देश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने में सक्रिय योगदान दे सकता है।


उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य भाजपा के सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर ले जाकर जन-जन का अभियान बनाना है। भाजपा की सदस्यता लेना न केवल व्यक्तिगत, बल्कि राष्ट्रीय उत्थान की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।


सदस्यता अभियान शिविर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास यादव, दीपक जैमन,अंकुश भावसार, अनसुल वर्मा, पार्षद गजेंद्र सोनाने, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE