BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 6:49 pm
KHABAR : जिले में भाजपा ने बनाये 1.36 लाख नये सदस्य, प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद, जिलाध्यक्ष ने कहा- जल्द टारगेट पूरा करेंगे, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। भाजपा के सदस्य्ता अभियान में जिले में 1 लाख 36 हजार सदस्य बनने पर प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने बूढ़े बालाजी पर लगी स्टाल पर भाजपा के सदस्य भी बनाये। सदस्यता अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और समृद्ध भारत बनाने के उद्वेश्य से भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को सर्वव्यापी बनाने के लिए शनिवार को स्थानीय होटल में संगठन पर्वष् सदस्यता अभियान 2024 की कामकाजी बैठक संपन्न हुई। बैठक में गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में शनिवार को 1 लाख 36 हजार 199 नवीन भाजपा के सदस्य बनाकर गुना जिला प्रदेश के टॉप टेन में शामिल हो गया है। इसे लेकर प्रभारी मंत्री ने मंच से जिले के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए 25 सितंबर तक जिले को मिले लक्ष्य को पूरा करने का आग्रह किया। इसी के साथ ही प्रभारी मंत्री ने बूढ़े बालाजी क्षेत्र पर भाजपा द्वारा लगाए गए सदस्यता अभियान स्टाल पर पहुंचकर बड़ी संख्या में लोगों को ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया और भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर बधाई दी।


इससे पूर्व बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेतृत्व के कारण ही गुना प्रदेश में टॉप टेन पर आया है। इसके लिए में संगठन के एक एक कार्यक्रताओं को इस उपलब्धि के लिए श्रेय देते हैँ और उनको बधाई शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाते हैं कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से हम जल्द ही जिले को मिले 2 लाख 73 हजार के लक्ष्य को पूर्ण करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा की जिले में वृहद स्तर पर चलाएं गए सदस्यता अभियान फल स्वरूप शनिवार के दिन तक गुना विधानसभा में 46 हजार 65 सदस्य बने।बमोरी विधानसभा में 33 हजार 165 सदस्य, चाचौड़ा विधानसभा में 30 हजार 165, तो वही राधौगढ़ विधानसभा में भी 27 हजार 821 नवीन सदस्य बनाकर गुना जिले में कुल 1 लाख 36 हजार 199 से अधिक सदस्य बने हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE