BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 7:24 pm
KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मंत्री घनश्याम पाटीदार का जन्मोत्सव, पढ़े खबर  

Share On:-

सिंगोली। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री घनश्याम पाटीदार के जन्मोत्सव को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुला बाबजी में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पूर्व जनपद पंचायत जावद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार के नेतृत्व में पूर्व मंत्री घनश्याम पाटीदार का जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजित कांठेड़ ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विधायक और मंत्री बनने से पहले कैसे घनश्याम पाटीदार वकालत के बाद के समय पूरी जावद विधानसभा में अपनी राजदूत मोटरसाइकिल से घूमते थे। उनको कहां रात होती कहाँ दिन निकलता था यह विधानसभा क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ता भली भांति जानते हैं। उनको एक बार टिकिट मिला हार गये फिर मौका नही मिला लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी ओर क्षेत्र के लोगो की सेवा में लगे रहे। दोबारा मौका मिला और जीते फिर जीतकर मंत्री बने। उनका जीवन आज हम सबको सतत सेवा के लिये प्रेरणा देता हैं।
कार्यक्रम को उनके विधायक प्रतिनिधि रहे जगदीश शर्मा ने सम्बोधित करते हुए उनके साथ बिताये समय ओर उनकी कार्यशैली के बारे में जानकारी दी।
संजय जोशी ने अपने उद्बोधन में पूर्व मंत्री घनश्याम पाटीदार को आमजन ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनकी सीधी पहुंच के बारे में जानकारी दी।
सत्यनारायण पाटीदार, अजीत काठेड संजय जोशी, जगदीश शर्मा, गोविन्द सिंह (ब्लाक अध्यक्ष रतनगढ़) ओम राव (ब्लाक अध्यक्ष जावद), मनीष जैन,
शंभू लाल चारण (पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रतनगढ़) ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में मोहन जोशी नगर कांग्रेस अध्यक्ष डिकेन, यसुफ़ बोहरा नगर कांग्रेस अध्यक्ष रतनगढ़, राजेश नागोरी नगर काग्रेस अध्यक्ष सिंगोली, पूर्व नप अध्यक्ष शोभागमल नागोरी, पूर्व जनपद पंचायत जावद अध्यक्ष भवरलाल बडूलिया, अशोक पाटीदार पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जावद, मोहनलाल रणावत खेडा पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष जावद, अशोक नागोरी पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष, शब्बीर भाई बोहरा पूर्व नगर अध्यक्ष रतनगढ़, रमेश पाटीदार नगर अध्यक्ष सरवानिया महाराज, महेश यादव पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE