BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2024, 10:20 am
BIG NEWS : जम्मू-कश्मीर के चुनावी दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ. मोहन, प्रदेश के सरकारी स्कूलों से बच्चों का मोह भंग, फिर एक्टिव होगा मॉनसून, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जम्मू कश्मीर के चुनावी दौरे पर रहेंगे। जम्मू -कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम चुनावी हुंकार भरेंगे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वह जम्मू में दो स्थानीय जनसभा को संबोधित करेंगे। सांबा विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।


मुख्यमंत्री सुबह 09.00 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से उड़ान भरने के बाद 11 बजे जम्मू कश्मीर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 12रू15 बजे सांबा जिला के घगवाल स्थित मॉडर्न एजुकेशन इंस्टीट्यूट पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम रामलीला मैदान गुर्हा सलाठिया भी जाएंगे।


मप्र में सरकारी स्कूलों से बच्चों का मोह भंग!
मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों से बच्चों का मोह भंग हो गया है। इस सत्र 7 लाख विद्यार्थी कम हुए हैं। विद्यार्थियों की संख्या घटकर 56 लाख हो गई है। गणवेश, मध्याह्न भोजन के बावजूद उन्हें शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा नहीं हो रहा है। 5,500 स्कूलों की जाएं तो वहां पहली कक्षा में कोई विद्यार्थी ही नहीं है।


फिर एक्टिव होगा मानसून
मध्य प्रदेश में फिर मानसून एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 सितंबर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 24 जिलों में भारी बारिश होगी। खजुराहो में शनिवार को 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर तेज बौछारें हुई हैं। 23 सितंबर से बारिश गतिविधियों में तेजी की संभावना जताई जा रही है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE