BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 10:36 am
BIG REPORT : विधायक निर्मला सप्रे को बीजेपी ने दिए त्यागपत्र देने का निर्देश, बुधनी, विजयपुर और बीना में एक साथ होगा उप चुनाव, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा उप चुनाव होने वाले हैं। बुधनी, विजयपुर और बीना में एक साथ उप चुनाव करवाया जाएगा। भाजपा ने बीना से विधायक निर्मला सप्रे को जल्द त्यागपत्र देने के निर्देश दिए हैं। बुधनी से शिवराज सिंह चौहान और विजयपुर से रामनिवास रावत ने पहले ही त्यागपत्र दे दिया है। 


दरअसल, विधानसभा चुनाव के बाद बुधनी से जीतने के बाद शिवराज सिंह चौहान को मोदी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी। उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीं रामनिवास रावत ने चुनाव जीतने के कुछ समय बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। जिसके बाद उन्हें मोहन सरकार में वन मंत्री का प्रभार दिया गया है। 


बीना विधायक निर्मला सप्रे ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर ली है। लेकिन अब तक उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वह जब तक इस्तीफा नहीं देंगी, तब तक उप चुनाव नहीं कराया जा सकता है। इस वजह से उन्हें अब पार्टी ने निर्देश दिया है कि वह जल्द ही त्यागपत्र दें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE