BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 12:04 pm
BIG NEWS : कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी-उमंग सिंघार पहुंचे जबलपुर, नगर सत्ता के खिलाफ होगा प्रदर्शन, पुलिस ने की बैरिकेडिंग, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। शहर की लचर व्यवस्था को लेकर कांग्रेस मंगलवार दोपहर को विशाल प्रदर्शन करेगी, जिसमें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत सहित कई दिग्गज नेता शामिल होगें। शहर के सिविक सेंटर पार्क में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद सैकड़ों कांग्रेसी नेता नगर निगम का घेराव करेगी, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।


प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए नगर निगम के पास बेरीकेट लगाए गए है। कांग्रेस का आरोप है भले ही जबलपुर महानगर बन गया हो, पर मूलभूत सुविधाओं से आज भी महरूम है। नगर निगम की लचर व्यवस्था ,जल प्लावन, जर्जर रोड, साफ सफाई व्यवस्था ठप्प , डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नहीं होना, जगह जगह कचरा के ढेर, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी की रोकथाम में नाकामी जैसे कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस नगर निगम का घेराव करेगी।


कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि एक दिन लेट होने पर दोगुना टैक्स वसूली एवं बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि, स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी सिविक सेंटर में विशाल धरना देने के बाद नगर कांग्रेस कमेटी एवं पार्षद दल के संयुक्त तत्वाधान में एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, विधायक आरिफ मसूद की उपस्थिति में प्रदर्शन किया जाएगा।


सभा को संबोधित प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोत करेगें। नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्षद दल एवं कांग्रेस कमेटी लगातार जनता की हितों की लड़ाई सड़क पर लड़ रही हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है , आज तक नगर निगम के इतिहास में इतनी लचर व्यवस्था कभी नहीं रही, आम जनता त्रस्त हो चुकी है , महंगाई से जनता वैसे ही परेशान है , और बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है । जिन घरों का बिल ₹200 से ₹300 आता था, अब बढ़कर 4000 रु से ₹5000 आने लगा।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनय सक्सेना, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, दिनेश यादव, पूर्व विधायक संजय यादव, अभिषेक चौकसे, राजेश पटेल सहित महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवक कांग्रेस, एन एस यू आई,समस्त ब्लाक अध्यक्ष समस्त पार्षद, समस्त विंग और प्रकोष्ठ , बाल कांग्रेस और समस्त मंडलम और सेक्टर उपस्थित रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE