BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 2:44 pm
BIG NEWS : सब चुप क्यों है ? अंधभक्तों को कड़वा लग सकता है, आज मोदी राज में ही तो गौमांस निर्यात में भारत विश्व में प्रथम है तो इनके राज में मंदिरो में चर्बी और मछली के तेल का प्रसाद ही तो बंटेगा- तरुण बाहेती, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। दक्षिण भारत स्थित विश्व प्रसिद्द तीर्थ स्थल तिरुपति मंदिर में पिछले एक सप्ताह से प्रसाद को लेकर बड़ा खुलसा हुआ हैं। प्रसाद के अंदर गोमांस और सूअर की चर्बी मिलने की बात सामने आई हैं। जिसको लेकर भगवान् तिरुपति में आस्था रखने वाले भक्तों की आस्था को गहरा सदमा लगा हैं। इसी मुद्दे को लेकर नीमच जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने अपना पक्ष रखा हैं। 
युवा नेता तरुण बाहेती ने कहा कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद में खुलासा हुए एक सप्ताह हो गया लेकिन किसी भी सर्व समाज या गली मोहल्लों की लड़ाई में हिन्दुत्व को लाने वाले का हिंदुत्व अब तक नहीं जागा। प्रसाद में गोमांस और सुवर की चर्बी, मछली तेल से बना प्रसाद को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में वितरण हो गया लेकिन सब चुप क्यों है ? प्रधानमंत्री मोदी और संघ से जुड़े हिन्दुत्व संगठनों से सवाल क्यों नही और किसी मीडिया में बवाल क्यों नही, गाय सुवर की चर्बी वाले प्रसाद पर सत्ता से ना कोई सवाल हुआ, ना कोई ज्ञापन, ना कोई आंदोलन हुआ ? देश के इतिहास में हिन्दुओं पर इससे बड़ा अत्याचार और पाप क्या हो सकता है की उनका धर्म हीं भ्रष्ट कर दिया जाए ? मुगलों ने मंदिर तोड़ पर महापाप किया था लेकिन आस्था में नाम पर मांसाहार खिला देना इससे बड़ा महापाप नहीं हो सकता ? लेकिन ये पाप जिनके राज में हुआ दिल्ली और नागपुर में वो भी चुप बैठे है।  
देश में करोडो लोगों का धर्म भ्रष्ट होने पर भी अपने आप को धर्म के ठेकेदार कहने वाले इसलिए चुप है की सरकार में मोदी जी बैठे हैं और जगनमोहन रेड्डी लगातार भाजपा के साथी रहे है। एक वो दौर था कि गाय की चर्बी लगे कारतूस की वजह से 1857 की क्रांति हो गई थी आज चर्बी का लड्डू खाकर भी कथाकथित भक्त मौन धारण कर बैठे है। यकीन मानिए अगर गलती से कांग्रेस की सरकार होती या जगन रेड्डी कांग्रेस से जुड़े होते तो अभी तक मीडिया और अंधभक्त सड़कों पर तांडव नृत्य कर रहे होते। लेकिन आका को चंदा मिल रहा है तो सभी ओर चुप्पी है क्योंकि सवाल गौमांस व्यापारियों से भाजपा को मिल रहे अरबों रुपए के चंदे का है। अगर प्रसाद से कांग्रेस या उसके किसी नेता का कनेक्शन निकल जाता तो भाजपाई और तथाकथित धर्म के ठेकेदार पुरे देश में गंदे माहौल में धकेल देते और अभी तक तो शुद्धिकरण के शिविर आयोजित भी हो जाते। 
अपने आप को बहादुर बताने वाले अंधभक्तो ने सड़क पर तो छोड़ सोशल मीडिया पर भी विरोध किया होता तो उनकी बहादुरी को मान जाते। इन सबने भी वहीं चर्बी वाला प्रसाद खाया है जो बाबा निराला भक्तों को देते थे इसलिए उसके नशे में अभी जोश गायब है।  
मेरे नजरिये से तो अभी तक दोषियों को बिना मुकदमे के सजा मिल जानी थी लेकिन आका नहीं चाहते की उनके अभिन्न साथी को जेल भेज दिया जाए। करोड़ों हिन्दुओं के धर्म को ख़राब करने पर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी हीं चाहिए।  
इस बड़ी घटना पर नहीं बोलना भी महापाप ही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE