BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2024, 12:04 pm
BIG NEWS : एमपी एचसी के नए चीफ जस्टिस बने सुरेश कुमार कैत, राज्यपाल मंगूभाई ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ मोहन रहे मौजूद, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। सुरेश कुमार कैत ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ ले ली हैं। राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें चीफ जस्टिस की शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहे।


जस्टिस सुरेश कुमार कैत को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का 28वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 6 महीने का होगा। जस्टिस सुरेश कैत दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज रह चुके हैं। एमपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए सुरेश कुमार का नाम 17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने अनुशंसा किया था।


आपको बता दें कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद 24 मई को जस्टिस रवि मलिमठ के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली था। इस दौरान जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव सचदेवा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले जुलाई में कॉलेजियम ने जस्टिस जीएस संधूवालिया को इस पद के लिए अनुशंसा की थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर जस्टिस कैत को नियुक्त किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE