BREAKING NEWS
सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2024, 1:21 pm
BIG NEWS : नीमच के रेलवे ग्राउंड पर दूधिया रोशनी में हुआ फाइनल मुकाबला, मैच देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़, अरबाज ग्रुप के खिलाड़ियों ने जमाया चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आरबीजी ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित सुपर 8 फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में अरबाज ग्रुप ने एक गोल से विजय हासिल कर खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मैच में जीत के बाद अतिथियों ने विजेता अरबाज इलेवन और आश्रम ग्रुप की टीम को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की।

नीमच के उपनगर बघाना में बीती रात आश्रम ग्रुप और अरबाज इलेवन के बीच हुए जोरदार फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी महेंद्र अहीर ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और फाइनल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को शील्ड ट्रैकसूट और फुटबॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

उल्लेखनीय है कि सात दिवसीय सुपर 8 फुटबॉल टूर्नामेंट में मंदसौर और नीमच जिले की 22 टीमों ने हिस्सा लिया था। समापन समारोह में अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी संतोष चोपड़ा, राजकुमार अहीर, जुगल किशोर अहीर मौजूद रहे। फाइनल मैच के समापन कार्यक्रम में आभार शशि कल्याणी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE