BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2024, 4:06 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी के नीमच जिला संगठन ने पूरे जोर-शोर से की महा सदस्यता अभियान की शुरूआत, युवाओं को किया शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी के नीमच जिला संगठन द्वारा‌ पूरे जोर-शोर से महा सदस्यता अभियान की शुरुआत नीमच की कृषि उपज मंडी से की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नीमच कृषि उपज मंडी पहुंचे। यहां किसानों ,व्यापारियों और हम्मालों और अन्य लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया। जिला संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरआरएम कॉलेज भी गए। यहां युवाओं को पार्टी का सदस्य बनाया गया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हम लोगों का लक्ष्य है कि जिले में आज पचास हजार से अधिक सदस्य जोड़े जाए। नीमच जिले में कुल एक लाख 86 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य संगठन द्वारा दिया गया है। हमारा अभियान निरंतर जारी है। हम लक्ष्य से भी अधिक संख्या में सदस्य जोड़ने में सफल होंगे। पवन पाटीदार ने कहा कि गरीब, किसान, युवा, महिलाएं और सभी वर्गों से सदस्य तेजी के साथ भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। 

बताते चले कि भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान पूरी तरह डिजिटल प्रोसीजर से चलाया जा रहा है। आज सदस्य जोड़ने के दौरान राकेश चारण, ओम काबरा, डॉक्टर स्वप्निल वधवा, संजय गर्ग, विकास गोयल, रुपेश गोयल,दिनेश धनगर, निलेश पाटीदार नरेंद्र झाला शुभम प्रजापत और बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE