BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2024, 5:10 pm
KHABAR : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कारगिल चौराहा पर स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शासकीय अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कारगिल चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक माधव मारू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही उन्होंने शासकीय अस्पताल मनासा में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और फल वितरण किया।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए आज मनासा में डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। विधायक माधव मारू की सक्रिय भूमिका के चलते इस अभियान में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई नए सदस्य जोड़े। इसके साथ ही, विधायक मारू ने अभियान की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह सदस्यता अभियान भाजपा की जड़ों को और मजबूत करेगा और पार्टी को हर वर्ग से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश दांगी,कैलाश पुरोहित अश्विन सोनी, यशवंत सोनी, पंकज पोरवाल, राजू कछावा, किशोर जोलान्या,  सहित सभी पार्टी पधाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह अभियान भाजपा के विस्तार और जनसंपर्क को और मजबूत करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है, जिससे पार्टी की व्यापक पहुंच सुनिश्चित हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE