BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 10:51 am
NEWS : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर महा सदस्यता अभियान में 500 से अधिक सदस्य बनाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर चामटी खेड़ा चौराहे पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष सागर सोनी के नेतृत्व में महा सदस्यता अभियान चलाकर 500 से अधिक सदस्य बनाए गए। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि इस दौरान अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अपने खून पसीने से सींचकर पार्टी को विशाल वट वृक्ष बनने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। पंडित जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित महा सदस्यता  अभियान के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा, नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने नगर वासियों से मिस्ड कॉल करवाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाकर महा सदस्यता अभियान शुभारंभ किया। 
इस दौरान मिठ्ठू लाल जाट ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ा रही है। इस महा सदस्यता अभियान के माध्यम से हम उनके दृष्टिकोण को और भी मजबूती प्रदान करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा ने कहा किभाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 
भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर नगर मंडल में उत्साह बना हुआ है। बुथ स्तर पर जो लक्ष्य दिए गए हैं उनको पूरा करने के लिए मंडल पदाधिकारी एवं बुथ के कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं,और हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान के अलावा कम से कम 100 नए सदस्य बनाए जाएं। 
इस अवसर पर प्रधान देवेन्द्र कंवर, जिला मंत्री संजू लढ्ढा, सिंपल वैष्णव, नरेंद्र पोखरना, गौरव त्यागी, घनश्याम लोट,लोकेश त्रिपाठी,चंद्रशेखर सोनी, गोटू सुथार, प्रहलाद टेलर, प्रकाश पूरी, अशोक पालीवाल, पवन पटवारी, बसंती सेन, झमक सुखवाल, प्रदीप सिंह नाहरगढ़, नवीन तनेजा, गोपाल पुरबिया, शांतनु काबरा, तारावती धाकड़, अल्का चतुर्वेदी, सुष्मिता गोस्वामी, गायत्री राव, चंदा पाराशर, अंजना गोस्वामी, कविता लालवानी, सुनीता तुंगरिया श्रद्धा आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE