BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 11:57 am
BIG NEWS : जैसा फर्जी बीजेपी का अभियान, वैसा ही फर्जी पार्टी अध्यक्ष का बयान, कांग्रेस ने एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने के दावे को बताया Fake, लगाए ये गंभीर आरोप, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी के सदस्यता अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का दावा किया है। वहीं इस दावे को नेता प्रतिपक्ष ने फर्जी बताया है। वहीं उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए है।


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- जैसा फर्जी बीजेपी का सदस्यता अभियान, वैसा ही फर्जी पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान भी हैष भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा जी मीडिया में आने वाली खबरों को झूठा बता रहे है। आए दिन मीडिया में खबरें आ रही है कि जबरन जनता को धमका कर, सरकारी तंत्र का प्रयोग करके भाजपा अपना फर्जी सदस्यता अभियान चला रही है। उज्जैन में आउटसोर्स कर्मचारियों को भाजपा का सदस्य बनाने का काम दे दिया गया जिससे जनता के कार्य को रोका गया।


उमंग सिंघार ने आगे कहा कि ‘सरकारी राशन की दुकान हो, सरकारी कॉलेज हो या हॉस्पिटल हो सभी जगह भाजपा का फर्जी सदस्यता अभियान चल रहा है, जनता परेशान है। सार्वजनिक स्थानों को भाजपा कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है। क्या यह जन व्यवस्था और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग नहीं? क्या वीडी शर्मा जी मारपीट कर, सदस्य बनाने को सही मानते हैं। 


एमपी में भाजपा सदस्यता अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है। बीजेपी ने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा है। वहीं सदस्यता अभियान पर प्रदेश में जमकर सियासत भी हो रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर भाजपा के सदस्यता अभियान पर सवाल उठाए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE