BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 4:54 pm
NEWS : ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व राज्यमंत्री का बिजली समस्याओं को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती को बंद कर सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति किए जाने के लिए आज चित्तौड़गढ़ ग्रामीण ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़ की उपस्तिथी में जिला कलेक्ट्रेट चौराहे पर राज्य सरकार के धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व राज्यमंत्री ने अघोषित बिजली कटौती में धरना प्रदर्शन को संबोधित कर कहा की चित्तौड़गढ़ विधानसभा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत निगम की ओर से कभी लोड सेटिंग के नाम पर तो कभी मेंटेनेंस के नाम पर बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय बिजली आपूर्ति बन्द कर दी जाती है, हालत इतनी खराब है कि रात को असमय ही कई कई घंटों तक बिजली नहीं मिल रही है। विद्युत आपूर्ति में इस अघोषित कटौती के चलते गांवों में रहने वालों को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरा तंत्र इस कदर असफल हो गया है कि किसानों को कृषि लिए पर्याप्त बिजली नही मिल पा रही है जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर ग्रिड स्थापित किए अगर उक्त समय बिजली आपूर्ति के लिए ग्रिड स्थापित नही होते तो बिजली कटौती की स्तिथि और भयावह होती जबकि अभी तो भार भी नही बढ़ा है रबी की फसल की बुवाई होने पर स्तिथि और बिगेडेगी। उन्होंने बताया की सिंगल फेज के ट्रांसफर में भी कमोवेश यही हाल है, ग्रामीण क्षेत्रों में जब शाम को लोग अपने घरों पर जाते है, घरों में महिलाए भोजन की तैयारी करती है उसी समय शाम को 6 बजे से रात 12 बजे तक कभी भी बिजली कटौती होने से सभी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव का किसान, व्यापारी, नौजवान सहित हर वर्ग बिजली विभाग की इस कटौती से आक्रोशित है।
पूर्व राज्यमंत्री ने बताया कि आज हम सब राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से आमजन की पीड़ा से आपको अवगत कराते हुए मांग कर रहे है कि शीघ्र ही अघोषित कटौती को बंद कर विद्युत आपूर्ति में सुधार किया जाए बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती का दौर चल रहा है। महिलाओं को घरेलू कार्य करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया धरने को प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व पीसीसी सदस्य रामलाल जाट, जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, आजाद पालीवाल, दिनेश सोनी, राजदीप सिंह राणावत, अर्जुनलाल रायका, महावीर सिंह डेलवास, विधानसभा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह चौहान, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी देवी रैगर, रविराज सिंह जाड़ावत ओमप्रकाश जाट, भगवत सिंह, कालूलाल जाट, रामस्वरूप जाट, पांडोली उप सरपंच गोरिलाल गुर्जर, राजू बैरागी, अकरम हुसैन, भरत जोशी, शुभम शर्मा ने भी संबोधित किया अवसर पर सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, सहित बडी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE